तकनीक
एक घंटा पहले
2
विचारों
वीवो ने अपने V70 सीरीज लाइनअप को और बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo V70 Lite 5G को UAE में बिना किसी बड़े आयोजन के लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस V70, V70 Elite और V70 FE के बाद इस सीरीज का चौथा सदस्य है। कंपनी ने इसमें बड़ी क्षमता वाली बैटरी, AMOLED स्क्रीन और मीडियाटेक का शक्तिशाली चिपसेट दिया है, जिसकी बदौलत यह मिड-रेंज कैटेगरी में एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo V70 Lite 5G के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत AED 1,099 (करीब ₹28,500) तय की गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। दूसरी ओर 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट AED 1,299 (करीब ₹33,700) में मिलेगा। यह फोन ब्लैक और गोल्ड दो रंगों में आता है और अभी इसे वीवो UAE की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का फुल-HD+ Q10 प्लस AMOLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन बेहतर विजुअल अनुभव और स्मूद स्क्रॉलिंग देने का दावा करती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
दमदार प्रदर्शन के लिए फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 Turbo प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को 12GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Vivo V70 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 6,500mAh बैटरी है। कंपनी ने इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा डिवाइस को IP65 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रखती है।
Comments
0 comment