Redmi Turbo 5 के साथ आ सकता है Redmi 17 5G, 7560mAh बैटरी की उम्मीद; लीक पोस्टर से खुली लॉन्च डेट तकनीक 4 घंटे पहले 3
लीक हुए पोस्टर के अनुसार रेडमी Turbo 5 भारत में 16 जून को लॉन्च हो सकता है और इसमें 7560mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले तथा MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसके साथ Redmi 17 5G भी पेश किए जाने की चर्चा है।

शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी Turbo 5 उतारने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही इस फोन के डिजाइन की झलक दिखा चुकी है और अब इसकी संभावित लॉन्च तारीख से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। एक लीक पोस्टर के मुताबिक रेडमी Turbo 5 को भारत में 16 जून को पेश किया जा सकता है।

16 जून को लॉन्च की चर्चा

कंपनी ने अब तक आधिकारिक तौर पर किसी तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक प्रमोशनल पोस्टर में 16 जून की तारीख नजर आ रही है। इससे पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह स्मार्टफोन 18 जून को बाजार में आएगा।

लीक हुए पोस्टर में रेडमी Turbo 5 को सफेद रंग (White Colour) में भी पेश किया गया है, जबकि कंपनी ने अब तक सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट को टीज किया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय ग्राहकों को यह फोन एक से ज्यादा रंग विकल्पों में मिल सकता है।

Redmi 17 5G भी आ सकता है साथ

खबरों के अनुसार रेडमी Turbo 5 के साथ रेडमी 17 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

रेडमी Turbo 5 के लिए Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे इसकी ऑनलाइन बिक्री की पुष्टि होती है। डिजाइन की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया जाएगा। इसका लुक काफी हद तक चीन में पेश किए गए मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है।

संभावित स्पेसिफिकेशंस

चीन में लॉन्च हुए रेडमी Turbo 5 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक पहुंचती है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मौजूद है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

इसकी सबसे बड़ी खूबी 7560mAh की दमदार बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। ऐसे में रेडमी Turbo 5 उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ-साथ शानदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!