जीवनशैली
4 घंटे पहले
2
2
विचारों
विचारों
पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर अपने पढ़ाने के अंदाज के साथ-साथ प्रेरक विचारों के लिए भी जाने जाते हैं। यहां पढ़ें उनके चुनिंदा मोटिवेशनल कोट्स, जो सफलता की राह आसान बना सकते हैं।
पटना के नामी शिक्षक और यूट्यूबर खान सर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। देश-दुनिया के विद्यार्थियों के बीच उनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। सोशल मीडिया पर वे अक्सर चर्चा का केंद्र बने रहते हैं और उनके पढ़ाने का अनूठा तरीका उन्हें छात्रों के बीच खास बनाता है। पढ़ाई के साथ-साथ वे बच्चों को जीवन की सही दिशा दिखाने का काम भी करते हैं। उनके प्रेरक विचारों से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए खान सर के कुछ ऐसे ही प्रेरणादायक विचार लेकर आए हैं, जो आपके लिए कामयाबी की कुंजी बन सकते हैं।
खान सर के प्रेरक और अनमोल विचार
- कोई भी फैसला लेने से पहले खुद अभ्यास करना बेहद जरूरी है। बात जिंदगी की हो या गाड़ी की, जीत उसी की होती है जो वक्त रहते गियर बदल लेता है।
- इंसान का दिमाग हमेशा आराम की तलाश में रहता है, लेकिन उसे काम में लगाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। जब मन कहे कि आराम के बाद काम, तब आप कहें— पहले काम, फिर आराम।
- आलसी और मेहनती लोगों की पहचान अलग होती है। आराम पसंद इंसान काम के खत्म होने का इंतजार करता है, जबकि कर्मठ व्यक्ति के भीतर हमेशा नया काम शुरू करने की ललक बनी रहती है।
- अपनी और दूसरों की क्षमता में बड़ा फर्क होता है। यह जरूरी नहीं कि जो काम सामने वाला लगातार कर पाए, उसे आप भी कर ही लेंगे। अपनी क्षमता को पहचानें और उसी के अनुसार लक्ष्य तय करें— यही आदत आपको निराशा और तनाव से दूर रखेगी।
- इंसान को हमेशा खुद पर बड़ा निवेश करना चाहिए। जिसने इस बात की अहमियत समझ ली, उसकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता।
- जिंदगी की भागदौड़ में हर कोई पैसा जमा करने में लगा है, जबकि जाना सबको खाली हाथ ही है। मैं चाहता हूं कि लोग एक दिन मुझे याद करें और कहें कि एक ऐसा इंसान था, जो शिक्षा को रुपयों में नहीं तौलता था।
- अगर राजा बनने का शौक है तो गुलामों जैसी मेहनत करनी पड़ेगी।
- छत का घमंड तभी तक रहता है जब तक एक और मंजिल न बन जाए। अर्श को फर्श बनने में बस इतना ही समय लगता है।
- 24 घंटे तो सबके पास होते हैं। कोई किसी का पति बनने का सपना संजोता है, तो कोई मेहनत करके करोड़पति बनने का ख्वाब देखता है।
- आज किताबों के दीवाने बन जाओ, कल दुनिया तुम्हारी दीवानी होगी— इस बात का गवाह खुद इतिहास है।
Comments
0 comment