जीवनशैली
एक घंटा पहले
3
विचारों
दांतों पर प्लाक जमना, पीलापन बढ़ना या मुंह से बदबू आना जैसी समस्याएं आम हैं। इन परेशानियों से राहत दिलाने में फिटकरी का इस्तेमाल बेहद उपयोगी माना जाता है। आइए जानते हैं कि दांतों की सफाई में फिटकरी किस तरह मददगार साबित होती है और इसका सही उपयोग कैसे करें।
दांतों की सफाई में फिटकरी कैसे फायदेमंद है?
फिटकरी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर हैं। यह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर प्लाक को जमने से रोकती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दांत के दर्द में राहत पहुंचाते हैं। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड डायग्नोस्टिक के एक शोध के अनुसार, फिटकरी प्लाक हटाने और दांत दर्द से आराम दिलाने में बेहद लाभकारी है।
फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें?
फिटकरी के पानी से कुल्ला करें: दांतों की सड़न, दर्द, कैविटी और पीलेपन को दूर करने के लिए फिटकरी के पानी से कुल्ला किया जा सकता है। इसके साथ आप लौंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फिटकरी के पानी को हफ्ते में तीन दिन ही इस्तेमाल करें, क्योंकि रोजाना उपयोग करने से दांतों की बाहरी परत कमजोर हो सकती है।
मंजन के रूप में करें इस्तेमाल: फिटकरी के पानी के अलावा इसे मंजन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फिटकरी को तवे पर हल्का भून लें ताकि उसका सारा पानी सूख जाए। ठंडा होने के बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें। एक चुटकी पाउडर अपने टूथब्रश पर लें और बहुत हल्के हाथों से 2 मिनट तक दांतों पर रगड़ें।
फिटकरी और नमक का इस्तेमाल: ब्रश करने के बाद आधे चम्मच लौंग के तेल में फिटकरी का पाउडर लें और उसमें सेंधा नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण से अपने दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमा टार्टर आसानी से निकल जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
रोजाना सुबह और शाम दोनों समय ब्रश करें। दांतों के साथ-साथ जीभ की सफाई भी दोनों समय करें। हर बार कम से कम दो मिनट तक ब्रश करना चाहिए। ब्रश करते समय सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करें और ज्यादा जोर लगाकर ब्रश न करें।
Comments
0 comment