सैमसंग 'बिग बिस्पोक एआई फेस्ट' शुरू: एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर ₹20,000 तक का कैशबैक तकनीक एक घंटा पहले 2
सैमसंग इंडिया ने 12 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलने वाले 'द बिग बिस्पोक एआई फेस्ट' की घोषणा की है, जिसमें चुनिंदा एआई होम अप्लायंसेज पर 20,000 रुपये तक का कैशबैक और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे कई फायदे मिल रहे हैं।

अगर इस गर्मी में आप अपने घर के लिए फ्रिज, वॉशिंग मशीन या एयर कंडीशनर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कंपनी की ओर से एक आकर्षक मौका सामने आया है। सैमसंग इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 'द बिग बिस्पोक एआई फेस्ट' (The Big Bespoke AI Fest) की शुरुआत की है। यह सेल 12 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसके दौरान कंपनी अपने एआई-आधारित घरेलू उपकरणों पर कई बड़े ऑफर पेश कर रही है।

कंपनी के मुताबिक, चुनिंदा बिस्पोक एआई रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीद पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके साथ ही एक्सटेंडेड वारंटी समेत कई अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे हैं।

दो साल की मुफ्त वारंटी का मौका

इस ऑफर के तहत चुनिंदा रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन खरीदने वाले ग्राहक सैमसंग केयर+ के जरिए एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी खरीदने पर अतिरिक्त 2 साल की वारंटी मुफ्त में पा सकते हैं। वहीं सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर खरीदने वाले ग्राहक केवल 99 रुपये में एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ ले सकते हैं।

सैमसंग फाइनेंस+ पर अतिरिक्त कैशबैक

चुनिंदा टॉप-लोड वॉशिंग मशीनों के इंस्टॉलेशन के समय ग्राहकों को मुफ्त फिल्टर भी दिया जाएगा। यह फिल्टर मशीन को धूल और जंग से बचाकर उसकी आयु बढ़ाने में मदद करता है।

इसके अलावा, अगर ग्राहक Samsung Finance+ के माध्यम से खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 1,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक मिल सकता है। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस है, जिससे खरीदारी का अनुभव आसान और तेज हो जाता है।

एयर कंडीशनर पर 5 साल की वारंटी

एयर कंडीशनर खरीदने वाले ग्राहकों को 5 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी का फायदा दिया जाएगा, जो लंबे समय तक चिंता मुक्त इस्तेमाल का भरोसा देती है।

कहां उठा सकते हैं इन ऑफर्स का लाभ

ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स और अपने नजदीकी रिटेल स्टोर पर जाकर उठा सकते हैं।

क्या खास है इन एआई उपकरणों में

सैमसंग के ये नए उपकरण काफी स्मार्ट तकनीक से लैस हैं। इनका एसी कमरे की जरूरत के हिसाब से खुद ही कूलिंग सेट कर लेता है। वहीं 'स्मार्टथिंग्स' ऐप के जरिए यह खुद ही बता देता है कि एसी में गैस कम है या फिल्टर साफ करने की जरूरत है। कंपनी के फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी बिजली की बचत करते हैं और रोजमर्रा के कामों को आसान बना देते हैं।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!