कभी सूना पड़ा था जहां, अब वहीं प्लॉट खरीदने की मची होड़...आखिर कैसे चमका फरीदाबाद का सेक्टर-123? हरियाणा एक घंटा पहले 2
फरीदाबाद का सेक्टर-123 तेजी से एक नया रिहायशी केंद्र बनकर उभर रहा है, जहां प्लॉट की कीमतें करीब 1 लाख रुपये प्रति गज तक जा पहुंची हैं।

फरीदाबाद का सेक्टर-123 इन दिनों एक उभरते हुए रिहायशी ठिकाने के रूप में लोगों की पसंद बनता जा रहा है। दयालपुर और फफूंद गांव के नजदीक विकसित हो रहे इस इलाके में अब प्लॉट खरीदने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

कितने बड़े और कितने महंगे हैं प्लॉट

इस सेक्टर में 200 से 350 गज तक के प्लॉट उपलब्ध हैं। मांग बढ़ने के साथ ही इनकी कीमतें भी तेजी से चढ़ी हैं और फिलहाल यहां प्लॉट का दाम करीब 1 लाख रुपये प्रति गज तक पहुंच चुका है।

पूरी तरह रिहायशी रूप ले रहा सेक्टर

प्रॉपर्टी कारोबारी विजय मलिक के मुताबिक, सेक्टर-123 को पूरी तरह एक रेजिडेंशियल सेक्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उनका कहना है कि बढ़ती मांग और आसपास हो रहे लगातार विकास के चलते यहां प्लॉट की कीमतों में निरंतर इजाफा देखने को मिला है।

बेहतर कनेक्टिविटी बनी आकर्षण की वजह

इस इलाके की एक बड़ी खूबी इसकी कनेक्टिविटी मानी जा रही है। यहां से जेवर एयरपोर्ट तक की पहुंच सुगम बताई जा रही है, वहीं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी इसके पास से होकर गुजर रहा है, जिसने इस सेक्टर की अहमियत और बढ़ा दी है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!