धर्म
एक घंटा पहले
3
विचारों
परिवार की तस्वीरों का सही स्थान
हर व्यक्ति यही कामना करता है कि उसका परिवार खुशहाल रहे और सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहे। लोग अपने आशियाने को सजाने और अपनी सुखद यादों को संजोने के लिए परिवार की तस्वीरें दीवारों पर लगाते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि इन तस्वीरों को लगाने के लिए एक निश्चित स्थान और दिशा का चयन करना अनिवार्य है। यदि तस्वीरें सही जगह नहीं लगी हैं, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती हैं।
दक्षिण-पश्चिम दिशा है सबसे शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पारिवारिक तस्वीरें लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण को सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है, जो रिश्तों में स्थिरता और मजबूती प्रदान करता है। अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी के मुताबिक, फोटो चुनते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में सभी सदस्य प्रसन्नचित्त दिखाई दे रहे हों।
उपलब्धियों वाली तस्वीरों के लिए खास निर्देश
अगर आप बच्चों की कोई ऐसी फोटो लगा रहे हैं जिसमें उन्हें कोई मेडल या ट्रॉफी मिली हो, तो उसे पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। इससे उनकी उन्नति बनी रहती है। साथ ही, भूलकर भी बाथरूम के पास पारिवारिक तस्वीरें न लगाएं, क्योंकि यह वास्तु की दृष्टि से अशुभ माना जाता है और घर की शांति भंग कर सकता है। तस्वीरों का चयन और स्थान का चुनाव करते समय हमेशा वास्तु के इन बुनियादी सिद्धांतों का ध्यान रखना चाहिए ताकि घर में हमेशा सकारात्मकता का वास रहे।
Comments
0 comment