ट्रंप का बड़ा दावा: तेहरान अब परमाणु हथियार नहीं चाहता, आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट विश्व 2 घंटे पहले 3
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ शांति समझौते पर आज हस्ताक्षर होंगे और इसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता।

मिडिल ईस्ट में फरवरी से बने तनाव का आज पटाक्षेप हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उनके मुताबिक इस समझौते पर आज हस्ताक्षर किए जाएंगे और इसके फौरन बाद होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया जाएगा।

न्यूक्लियर डस्ट लेने ईरान जाएगा अमेरिका

ट्रंप ने कहा कि हालात पटरी पर लौटने के बाद अमेरिका न्यूक्लियर डस्ट लेने के लिए ईरान जाएगा। उन्होंने यह दावा भी किया कि अब ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता और उसे यह हासिल भी नहीं होगा—चाहे खरीदकर, बनाकर या किसी अन्य रास्ते से।

हस्ताक्षर होते ही खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट

राष्ट्रपति ने बताया कि इस डील पर आज दस्तखत होने हैं और जैसे ही हस्ताक्षर होंगे, होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुल जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान के साथ अमेरिका के रिश्ते अब पिछली सरकारों के मुकाबले बेहद अलग और बेहतर हैं। ट्रंप के अनुसार ओबामा प्रशासन ने ईरान को अरबों डॉलर दिए थे, जिसमें 1.7 अरब डॉलर नकद भी शामिल था, जबकि उनके इस समझौते में पैसे का कोई लेन-देन नहीं होगा।

ओबामा की डील के बिल्कुल उलट है मेरा समझौता

ट्रुथ सोशल पर लिखते हुए ट्रंप ने कहा कि बराक ओबामा के दौर में हुई डील यानी JCPOA परमाणु हथियार तक पहुंचने का एक आसान, चमकदार और सीधा रास्ता थी। उनका दावा था कि अगर वह समझौता बना रहता तो ईरान के पास 6 साल पहले ही परमाणु हथियार आ चुके होते और वह अब तक उनका इस्तेमाल भी कर चुका होता। ट्रंप ने कहा कि उनका समझौता इसके ठीक विपरीत है, जिसमें परमाणु हथियार न होने की पक्की गारंटी है। उन्होंने दोहराया कि दरअसल अब ईरान को परमाणु हथियार चाहिए ही नहीं और न ही वह इसे खरीदकर, बनाकर या किसी और तरीके से हासिल करेगा।

पहाड़ों के नीचे दबी परमाणु सामग्री को करेंगे नष्ट

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम प्रभावी रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है और बची हुई परमाणु सामग्री का निपटारा बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'सही समय पर, जब सब कुछ शांत हो जाएगा, तब हम अपने शानदार बी-2 बॉम्बर्स और उनके बेहतरीन पायलटों की मदद से अंदर जाकर पहाड़ों के नीचे दबाई गई परमाणु सामग्री को बाहर निकालेंगे। इसके बाद उसे प्रोसेस्ड कर ईरान या अमेरिका में कहीं भी नष्ट कर दिया जाएगा।'

शहबाज शरीफ ने पहले ही दिए थे संकेत

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते को अगले 24 घंटों के भीतर अंतिम रूप दिया जा सकता है। अब ट्रंप ने भी साफ कर दिया है कि रविवार को दोनों देश इस डील पर हस्ताक्षर कर देंगे।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!