तकनीक
58 मिनट पहले
2
विचारों
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ समय से आंधी, बारिश और बिजली कड़कने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं, जिसने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों से बार-बार बिजली गुल होने और वोल्टेज के अचानक घटने-बढ़ने की शिकायतें लगातार आ रही हैं।
किन उपकरणों पर सबसे ज्यादा खतरा
इस तरह के बिगड़े मौसम में टीवी, एसी, फ्रिज, कंप्यूटर और वाई-फाई राउटर जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सबसे ज्यादा जोखिम मंडराता रहता है। ऐसे में एक छोटी सी चूक भी हजारों या लाखों रुपये की चपत लगा सकती है।
थोड़ी सावधानी से बड़ा नुकसान टलेगा
राहत की बात यह है कि कुछ आसान एहतियात बरतकर आप अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान को बिजली के तेज झटकों, पावर सर्ज और वोल्टेज फ्लक्चुएशन से सुरक्षित रख सकते हैं। थोड़ी सी जागरूकता आपके कीमती उपकरणों को खराब होने से बचा सकती है।
Comments
0 comment