ज्योतिष
एक घंटा पहले
1
विचारों
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर बारह राशियों के दैनिक फल की गणना की जाती है। आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार आज रेवती नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में संचरण कर रहे हैं, जबकि सूर्य वृषभ राशि में मौजूद है। इस खास संयोग का सीधा असर वृषभ राशि के जातकों पर पड़ने वाला है।
वृषभ राशि वालों का स्वभाव
ज्योतिषाचार्य के अनुसार वृषभ राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के होते हैं और इन पर अक्सर गुस्सा हावी नहीं होता। ऐसे लोग संगीत, नृत्य और ग्लैमर से जुड़े कार्यों में खासी रुचि रखते हैं। अपनी मधुर वाणी के कारण ये दूसरों को सहज ही अपनी ओर प्रभावित कर लेते हैं।
बिजनेस में नए प्रयोग से होगा फायदा
जो जातक कारोबार कर रहे हैं, वे आज अपनी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं और इससे उन्हें लाभ भी मिलेगा। आज आप अपने व्यवसाय में नए प्रयोग करने में सफल रहेंगे। दूसरी ओर नौकरीपेशा लोग काम के दबाव के चलते थोड़े तनाव में रह सकते हैं, इसलिए एकाग्र मन से काम करने की आवश्यकता है। परिस्थितियां जैसी भी हों, आपको अपने बॉस का सहयोग मिलता रहेगा। साथ ही अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
म्युचुअल फंड में निवेश से बचें
जो जातक निवेश की योजना बना रहे हैं, उन्हें आज शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा लगाने से बचना चाहिए। यदि निवेश करना ही है तो सरकारी योजना में ही पैसा लगाएं, जिससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा।
पार्टनर को दें तोहफा
आज वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। आप अपने पार्टनर को चॉकलेट या गुलाब का फूल उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विवाहित जातक आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
हल्दी का लगाएं तिलक
आज आपका शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 5 है। इस दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा-आराधना अवश्य करें। घर से बाहर निकलते समय माथे पर हल्दी का तिलक जरूर लगाएं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
Comments
0 comment