वृषभ राशिफल: सिंगल जातकों के लिए शुभ संकेत, आज जीवन में आ सकता है कोई खास व्यक्ति ज्योतिष एक घंटा पहले 2
ज्योतिषाचार्य के अनुसार बुधवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बिजनेस, करियर और प्रेम जीवन तीनों मोर्चों पर अनुकूल है। सिंगल जातकों के जीवन में आज किसी खास इंसान की एंट्री संभव है।

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर बारह राशियों का राशिफल तैयार किया जाता है। आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। वैदिक हिन्दू पंचांग के मुताबिक आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। इस समय चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं, जबकि सूर्य वृषभ राशि में मौजूद है।

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार वृषभ राशि के जातकों का मन काफी चंचल होता है। ये लोग साफ दिल और खुले विचारों वाले माने जाते हैं। मन में जो भी संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास भी करते हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार का दिन इन जातकों के लिए बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है।

करियर और पढ़ाई में फोकस जरूरी

जो जातक कारोबार से जुड़े हैं, वे आज पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने काम का विस्तार भी कर सकते हैं और यह समय इस दृष्टि से बेहद अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों का दिन भी शानदार बीतने वाला है। आज आप दफ्तर में बिना किसी तनाव के काम कर पाएंगे और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आज अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखना होगा।

निवेश में मिल सकता है लाभ

जो जातक निवेश की योजना बना रहे हैं, वे आज शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। इसके अतिरिक्त आज चांदी में निवेश करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

प्रेम जीवन रहेगा खुशनुमा

वृषभ राशि के जो जातक अभी सिंगल हैं, उनके जीवन में आज किसी खास पार्टनर की एंट्री हो सकती है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनका प्रेम जीवन आज खुशनुमा रहेगा और वे अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

आज के उपाय और शुभ संकेत

आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 6 है। वृषभ राशि के जातक आज भगवान गणेश की पूजा-आराधना अवश्य करें। यदि आप घर से किसी जरूरी काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो गाय को हरा पालक खिलाना न भूलें।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!