IGI एयरपोर्ट पर बदली चाल बनी मुसीबत, CISF-SI की पैनी नजर में फंसा पत्‍नी संग आया यात्री, मोजे उतरते ही खुला राज दिल्ली एक महीने पहले 25
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-वन पर एक यात्री की बदली हुई चाल देखकर CISF के सब-इंस्‍पेक्‍टर को शक हुआ, और सुरक्षा जांच में पकड़ी गई गड़बड़ी के बाद उसे इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया गया।

दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-वन पर एक यात्री की असामान्‍य चाल उसके लिए भारी पड़ गई। सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इस शख्‍स को हिरासत में लेकर इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया। जैसे-जैसे इस व्‍यक्ति से पूछताछ आगे बढ़ रही है, मामला उतना ही गंभीर रूप लेता जा रहा है।

कैसे जागा सुरक्षाकर्मी का शक

घटना टर्मिनल-वन की है, जहां सीआईएसएफ के एक सब-इंस्‍पेक्‍टर (एसआई) की निगाह सामने से आ रहे एक दंपति पर टिक गई। डीएमएफडी के पास पहुंचते ही पत्‍नी सुरक्षा जांच के लिए लेडीज फ्रिस्किंग बूथ की ओर चली गई, जबकि यह शख्‍स सिक्‍योरिटी चेक के लिए उसी एसआई की तरफ बढ़ा।

सीआईएसएफ के एसआई की नजर लगातार इस शख्‍स की कमर के निचले हिस्‍से पर बनी रही। उसकी चाल देखकर एसआई को पूरा भरोसा हो गया कि कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है।

जांच में पकड़ी गई गड़बड़ी

सिक्‍योरिटी चेक के दौरान सीआईएसएफ ने इस शख्‍स के पैरों पर एचएचएमडी (हैंड हेल्‍ड मेटल डिटेक्‍टर) अच्‍छी तरह घुमाना शुरू किया। डिटेक्‍टर जैसे ही घुटने के नीचे पहुंचा, तेज बीप बजने लगी। यह आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मी का शक और पुख्‍ता हो गया।

इसके बाद पैड डाउन सर्च के लिए इस शख्‍स को अलग बुला लिया गया। जैसे ही उससे मोजे उतारने को कहा गया, उसका चेहरा फक्‍क पड़ गया। तब तक उसे समझ आ चुका था कि उसका राज पूरी तरह खुल चुका है।

मोजे उतरते ही चौंके सभी

मोजे उतारने के बाद जो नजारा सामने आया, उसे देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें फैल गईं। इसी आधार पर सीआईएसएफ ने यात्री को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप