बिहार MLC चुनाव: BJP ने जारी की चार उम्मीदवारों की सूची, भोजपुरी स्टार पवन सिंह और संजय मयूख को टिकट बिहार एक घंटा पहले 3
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने चार प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जिनमें भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और डॉक्टर संजय मयूख भी शामिल हैं।

पटना: बिहार से इस समय एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस बार कुल चार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और इस सूची में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह तथा संजय मयूख जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं। भाजपा द्वारा घोषित चार नामों में पवन सिंह को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बाकी तीन प्रत्याशियों में डॉक्टर संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित के नाम हैं।

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को मिला टिकट

इस पूरी सूची में सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम पवन सिंह का माना जा रहा है। पवन सिंह काफी समय से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की कोशिश में जुटे थे। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने वहां से चुनाव न लड़ने का निर्णय ले लिया। इसके बाद पवन सिंह ने आलाकमान से बिहार की किसी सीट से टिकट देने का अनुरोध किया था। जब उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, हालांकि इस मुकाबले में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हाल ही में संगठन में किए थे बड़े बदलाव

इससे पहले बीते सप्ताह भाजपा ने बिहार प्रदेश इकाई में बड़ा फेरबदल किया था। इस दौरान पार्टी ने कई प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी। जारी की गई सूची के मुताबिक 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, दो सह-कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और एक कार्यालय मंत्री को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हरिभूषण ठाकुर बचौल, राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, रामा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल की नियुक्ति की गई। इसके साथ ही सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजोर झा (राजू झा) को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

संगठन को और मजबूती देने के उद्देश्य से 14 नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया। विक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री का दायित्व दिया गया।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!