कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर, चार जिलों की पुलिस को थी तलाश उत्तर प्रदेश एक महीने पहले 19
यूपी एसटीएफ ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और डकैती समेत 40 से अधिक मुकदमों में वांछित कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू यादव को अयोध्या के महाराजगंज इलाके में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। लंबे समय से फरार चल रहे इस बदमाश पर 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने प्रदेश के एक कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस कार्रवाई की पुष्टि स्वयं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने की है। आरोपी पर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और डकैती जैसे संगीन अपराधों समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह काफी समय से फरार चल रहा था।

भानु प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़, अंबेडकरनगर और गोरखपुर की पुलिस ने मिलकर कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हुई।

एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस से मांगी मदद

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे एसटीएफ के निरीक्षक जेपी राय ने महाराजगंज पुलिस को एमी घाट के पास बदमाशों से मुठभेड़ होने की सूचना देकर सहायता मांगी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पता चला कि मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों की एसटीएफ टीम से भिड़ंत हो गई थी। इसी दौरान भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

एसटीएफ टीम खुद अस्पताल ले गई घायल बदमाश को

घायल भानु प्रताप सिंह को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर एसटीएफ की टीम ही उसे अस्पताल लेकर पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कौन था भानु प्रताप सिंह

पुलिस के मुताबिक भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित विखानपुर गांव का निवासी था। वह लंबे समय से पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी समेत अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े करीब 40 मुकदमे अलग-अलग जिलों में दर्ज बताए जाते हैं। पुलिस उसे हार्डकोर अपराधी मानती थी और लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप