Airtel की समर सेल! सिर्फ ₹99 में 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस, ₹279 वाले पैक में Netflix और JioHotstar भी तकनीक 59 मिनट पहले 2
एयरटेल ने Summer OTT Sale के तहत Airtel Xstream Play Premium को सिर्फ ₹99 में पेश किया है, जिसमें 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। वहीं ₹279 के नए पैक में Netflix, JioHotstar और ZEE5 भी शामिल किए गए हैं।

अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेकर परेशान यूजर्स के लिए एयरटेल एक आकर्षक ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने अपनी Summer OTT Sale की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन अब महज ₹99 में मिल रहा है। आमतौर पर इस प्लान की कीमत ₹149 रहती है, लेकिन सीमित समय के लिए इसे ₹99 में खरीदा जा सकता है। यानी हर दिन करीब ₹3.30 खर्च करके 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का लुत्फ उठाया जा सकता है।

₹99 वाले प्लान में क्या-क्या शामिल

Airtel Xstream Play Premium प्लान की वैधता 1 महीने की है। इस प्लान में यूजर्स को 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाता है। इनमें Sony LIV, Lionsgate Play, Sun NXT, Chaupal, Eros Now, Hungama, Times Play, aha, ShemarooMe और DocuBay जैसे प्लेटफॉर्म समेत कई अन्य सेवाएं शामिल हैं।

इस सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स वेब सीरीज, फिल्में, लाइव स्पोर्ट्स और रीजनल कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें पॉपुलर शोज के साथ-साथ स्पोर्ट्स कंटेंट भी उपलब्ध रहेगा।

Netflix वाला ₹279 का पैक भी पेश

अगर आप Netflix, JioHotstar और ZEE5 जैसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस चाहते हैं, तो एयरटेल ने ₹279 का नया ‘All OTTs in One Pack’ भी उतारा है। इस प्लान में Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा Xstream Play के जरिए मिलने वाले 20 अतिरिक्त OTT प्लेटफॉर्म्स भी इसमें जुड़े रहते हैं।

इस पैक के साथ 1GB डेटा भी दिया जाता है और इसकी वैधता भी 1 महीने की है। यानी रोजाना करीब ₹9.30 के खर्च में कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन एक साथ मिल जाता है।

कैसे करें इन प्लान्स को एक्टिवेट

इन दोनों प्लान्स को Airtel Thanks ऐप, Xstream Play वेबसाइट और Airtel Thanks मोबाइल ऐप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। कंपनी ने भले ही कोई बड़ा ऐलान न किया हो, लेकिन ये ऑफर्स फिलहाल योग्य यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। कम कीमत में ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस चाहने वालों के लिए एयरटेल का यह नया ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!