हरियाणा
47 मिनट पहले
4
विचारों
सजने लगा अंबाला का बाजार
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही अंबाला के बाजारों में रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है। शहर की दुकानों में घर की साज-सज्जा के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक आइटम मौजूद हैं। इस बार बाजार में सजावट का सामान काफी किफायती दामों पर मिल रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत केवल 10 रुपये है और यह 1000 रुपये तक जाती है।
बंदनवार और पोस्टर की धूम
ग्राहकों के बीच 4 फीट लंबी बंदनवार की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। लोग रंग-बिरंगी लटकन, फूलों और पत्तियों के डिजाइन वाली बंदनवार को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा, हाथ से बनाए गए शुभ दीपावली के पोस्टर भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिनकी कीमत 100 से 350 रुपये के बीच है।
पंजाब और हिमाचल तक सप्लाई
स्थानीय दुकानदार बंटी सोनी के अनुसार, अंबाला की मार्केट सजावटी सामान के लिए एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरी है। यहां से बंदनवार और सजावटी लड़ियों की भारी खेप पंजाब और हिमाचल प्रदेश तक भेजी जाती है। वहीं, माता लक्ष्मी के चरण भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। ये चरण प्लास्टिक और लकड़ी दोनों विकल्पों में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 30 से 150 रुपये तक तय की गई है। कम बजट में भी घर को दिवाली के लिए पूरी तरह चमकाने का मौका अंबाला के बाजार में ग्राहकों को मिल रहा है।
Comments
0 comment