धर्म
2 घंटे पहले
2
विचारों
आज 18 जून 2026, गुरुवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी और गुरुवार व्रत है। इस दिन एक साथ चार शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग शामिल हैं। इन योगों में कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य किया जा सकता है। पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी तिथि, पुष्य नक्षत्र, वणिज करण, व्याघात योग, दक्षिण दिशा का दिशाशूल है और चंद्रमा कर्क राशि में स्थित है।
गुरु पुष्य योग और दान का महत्व
गुरु पुष्य योग में स्थायी प्रकृति के काम करना, सोना, चांदी या वाहन खरीदना अत्यंत लाभकारी और उन्नतिदायक माना जाता है। हालांकि आज भद्रा भी लग रही है, इसलिए कोई भी शुभ कार्य करते समय इसका ध्यान अवश्य रखें। आज हल्दी, पीला चंदन, धार्मिक पुस्तक और पीले वस्त्र आदि का दान करने से गुरु दोष दूर होता है।
विनायक चतुर्थी और गुरुवार व्रत की पूजा विधि
जो लोग आज प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का व्रत रख रहे हैं, वे सुबह 10:58 ए एम से दोपहर 01:46 पी एम के बीच पूजा संपन्न कर लें। विनायक चतुर्थी व्रत कथा सुनें और भगवान गणेश की आरती करें। ध्यान रहे कि आज चंद्रमा के दर्शन करना वर्जित है, अन्यथा झूठा कलंक लगने का दोष लगता है।
इसके साथ ही गुरुवार व्रत में भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा में पंचामृत और तुलसी के पत्ते अवश्य अर्पित करें तथा गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं।
आज की तिथि और पंचांग
- तिथि: चतुर्थी – 06:58 पी एम तक, इसके बाद पंचमी
- नक्षत्र: पुष्य – 11:32 ए एम तक, फिर अश्लेषा
- करण: वणिज – 08:13 ए एम तक, विष्टि – 06:58 पी एम तक, फिर बव
- योग: व्याघात – 05:35 पी एम तक, उसके बाद हर्षण
- पक्ष: शुक्ल
- दिन: गुरुवार
- चंद्र राशि: कर्क
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त
- सूर्योदय: 05:23 ए एम
- सूर्यास्त: 07:21 पी एम
- चंद्रोदय: 08:44 ए एम
- चंद्रास्त: 10:28 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त और योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
- गुरु पुष्य योग: 05:23 ए एम से 11:32 ए एम
- सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:23 ए एम से 11:32 ए एम
- रवि योग: 05:23 ए एम से 11:32 ए एम
- अमृत सिद्धि योग: 05:23 ए एम से 11:32 ए एम
- अमृत काल: 05:41 ए एम से 07:09 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:50 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:38 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम, जून 19 से 12:42 ए एम, जून 19
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ-उत्तम: 05:23 ए एम से 07:08 ए एम
- चर-सामान्य: 10:38 ए एम से 12:22 पी एम
- लाभ-उन्नति: 12:22 पी एम से 02:07 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 02:07 पी एम से 03:52 पी एम
- शुभ-उत्तम: 05:37 पी एम से 07:21 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- अमृत-सर्वोत्तम: 07:21 पी एम से 08:37 पी एम
- चर-सामान्य: 08:37 पी एम से 09:52 पी एम
- लाभ-उन्नति: 12:22 ए एम से 01:38 ए एम, जून 19
- शुभ-उत्तम: 02:53 ए एम से 04:08 ए एम, जून 19
- अमृत-सर्वोत्तम: 04:08 ए एम से 05:23 ए एम, जून 19
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड: 05:23 ए एम से 07:08 ए एम
- गुलिक काल: 08:53 ए एम से 10:38 ए एम
- राहुकाल: 02:07 पी एम से 03:52 पी एम
- दुर्मुहूर्त: 02:07 पी एम से 03:52 पी एम, 03:38 पी एम से 04:34 पी एम
- भद्रा: 08:13 ए एम से 06:58 पी एम
- भद्रा का वास: धरती पर
- दिशाशूल: दक्षिण
- शिववास: क्रीड़ा में – 06:58 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर
Comments
0 comment