आज का पंचांग 12 जून 2026: शुक्र प्रदोष व्रत और लक्ष्मी पूजा, जानें एकादशी पारण, मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग, राहुकाल और दिशाशूल धर्म 2 घंटे पहले 2
12 जून 2026 शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत, वैभव लक्ष्मी पूजा के साथ ही परम एकादशी व्रत का पारण भी है। इस दिन सुबह सर्वार्थ सिद्धि योग और शाम को प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

आज 12 जून 2026, शुक्रवार का दिन व्रत और पूजा की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन जहां शुक्र प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, वहीं शुक्रवार को होने वाली वैभव लक्ष्मी पूजा और परम एकादशी व्रत का पारण भी इसी दिन है। पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, कौलव करण और अतिगण्ड योग रहेगा। दिशाशूल पश्चिम दिशा में है और चंद्रमा मेष राशि में स्थित है।

एकादशी पारण और सर्वार्थ सिद्धि योग का समय

जिन लोगों ने कल परम एकादशी का व्रत रखा था, उन्हें इसका पारण आज सुबह 05:23 ए एम से 08:10 ए एम के बीच करना है। इसके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:23 ए एम से 06:28 ए एम तक ही रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है।

प्रदोष व्रत और शिव पूजा का मुहूर्त

जो श्रद्धालु आज प्रदोष व्रत रख रहे हैं, वे शाम 7:36 बजे से रात 9:40 बजे के बीच भगवान शिव की पूजा करें, क्योंकि यही प्रदोष पूजा का मुहूर्त है। विधि-विधान से शिवजी की आराधना करें, शुक्र प्रदोष व्रत कथा सुनें और इसके बाद आरती करें। अगले दिन सुबह सूर्योदय के बाद पारण करके प्रदोष व्रत को संपन्न करें। मान्यता है कि इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

वैभव लक्ष्मी व्रत की विधि

शुक्रवार का वैभव लक्ष्मी व्रत करने वाले भक्त प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और श्रीयंत्र की विधिपूर्वक पूजा करें तथा व्रत कथा का श्रवण करें। माना जाता है कि माता लक्ष्मी की कृपा से धन और वैभव में वृद्धि होती है। यदि आपका 11 या 21 व्रत पूरा हो चुका है, तो आज शुक्रवार व्रत का उद्यापन किया जा सकता है।

शुक्रवार के दिन सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें, इत्र लगाएं और सौंदर्य सामग्री का दान करें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है तथा भौतिक सुख, सुविधाओं और रोमांस आदि में बढ़ोतरी होती है।

आज का पंचांग, 12 जून 2026

  • तिथि- द्वादशी 07:36 पी एम तक, उसके बाद त्रयोदशी
  • नक्षत्र- अश्विनी 06:28 ए एम तक, भरणी 04:05 ए एम, 13 जून तक, फिर कृत्तिका
  • करण- कौलव 09:10 ए एम तक, तैतिल 07:36 पी एम तक, उसके बाद गर
  • योग- अतिगण्ड 09:26 पी एम तक, फिर सुकर्मा
  • पक्ष- कृष्ण
  • दिन- शुक्रवार
  • चंद्र राशि- मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त

  • सूर्योदय- 05:23 ए एम
  • सूर्यास्त- 07:19 पी एम
  • चंद्रोदय- 03:15 ए एम, 13 जून
  • चंद्रास्त- 04:18 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त और योग

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:23 ए एम से 06:28 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
  • अमृत काल: 11:46 पी एम से 01:12 ए एम, 13 जून
  • निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, 13 जून से 12:41 ए एम, 13 जून

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर-सामान्य: 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
  • लाभ-उन्नति: 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 08:52 ए एम से 10:36 ए एम
  • शुभ-उत्तम: 12:21 पी एम से 02:06 पी एम
  • चर-सामान्य: 05:35 पी एम से 07:19 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ-उन्नति: 09:50 पी एम से 11:06 पी एम
  • शुभ-उत्तम: 12:21 ए एम से 01:36 ए एम, 13 जून
  • अमृत-सर्वोत्तम: 01:36 ए एम से 02:52 ए एम, 13 जून
  • चर-सामान्य: 02:52 ए एम से 04:07 ए एम, 13 जून

आज के अशुभ समय

  • गुलिक काल- 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
  • दुर्मुहूर्त- 08:10 ए एम से 09:06 ए एम, 12:49 पी एम से 01:45 पी एम
  • राहुकाल- 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
  • यमगण्ड- 03:50 पी एम से 05:35 पी एम
  • दिशाशूल- पश्चिम
  • शिववास- नन्दी पर 07:36 पी एम तक, उसके बाद भोजन में
चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!