उपनाम: वाहन चोरी
नागपुर में चोरी के ट्रकों का अंतर्राज्यीय सिंडिकेट बेनकाब, फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिए करोड़ों का खेल
नागपुर पुलिस और आरटीओ ने मिलकर एक ऐसे बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है जो चोरी किए गए ट्रकों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें नए वाहनों के रूप में देशभर में बेचता था। अब तक 1,587 संदिग्ध ट्रकों की पहचान की जा चुकी है और मामले में जांच तेजी से जारी है।
हनुमानगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध कार की तलाशी में मिले ₹2.5 लाख और खुली चोरी की परत
राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारतमाला पुल के नीचे पुलिस ने एक बिना नंबर की कार से ढाई लाख रुपये नकद और दिल्ली की नंबर प्लेट बरामद की, जांच में कार दिल्ली के नरेला से चोरी की निकली।
जयपुर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें बरामद
जयपुर पुलिस ने जवाहर सर्कल थाना क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड राकेश मीणा समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे 11 चोरी की बाइक्स और उनके पुर्जे जब्त किए हैं।