उपनाम: दिल्ली एनसीआर बारिश
दिल्ली-NCR में आज खत्म होगा बारिश का इंतजार, यूपी और बिहार में 5 जुलाई तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, देश के 16 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 16 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में 5 जुलाई तक मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-NCR में आज फिर बरसेंगे बादल, गर्मी से राहत के आसार; जानें अगले दो दिन का मौसम
दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिलसिला अगले दो दिन तक जारी रह सकता है।
दिल्ली-NCR में अचानक पलटा मौसम, तेज आंधी और झमाझम बारिश से कई जगह उखड़े पेड़
मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से सड़कों पर जाम लग गया तथा कई स्थानों पर छोटे पेड़ गिर गए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह सिलसिला अगले दो दिन तक जारी रह सकता है।
मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे आंधी-तूफान का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ी चिंता
भीषण गर्मी झेल रही दिल्ली में अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाओं और थंडरस्टॉर्म की चेतावनी दी है।
भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर, दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ते हुए कई राज्यों को कवर कर चुका है।
मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी, यूपी में तेज हवाओं से नुकसान; जानें मानसून की ताजा स्थिति
मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर में तेज धूल भरी हवाओं और बूंदाबांदी के बीच मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया, वहीं यूपी के मथुरा और इटावा में तेज हवाओं से नुकसान हुआ। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच चुका है।
Aaj Ka Mausam: सरहद पार से उठा सिस्टम बदलेगा दिल्ली-NCR का मिजाज, IMD का येलो अलर्ट, तेज हवाओं से सावधान!
मध्य पाकिस्तान और आसपास सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
आज का मौसम: दिल्ली-NCR में IMD का येलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, जानें कितना रहेगा तापमान
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है, जिस दौरान तेज हवाओं और हल्की बारिश के आसार हैं। 6 जून के बाद तापमान फिर 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है।