उपनाम: सीसीटीवी फुटेज
पटियाला में 27 साल के युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर हत्या, संगरूर में मिला शव, सीसीटीवी और वीडियो से खुलासे
पंजाब के पटियाला में बाइक सवार 27 वर्षीय नवाब खान का स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर अपहरण कर लिया गया। बाद में संगरूर में उनका शव मिला, जिस पर तेजधार हथियार के कई निशान थे।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी का वीडियो आया सामने, कोटा रेलवे स्टेशन पर दबोचे गए
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महज 15 मिनट के भीतर घेराबंदी कर इन संदिग्धों को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से पकड़ा।
पानागढ़ बाजार की आभूषण दुकान में दिनदहाड़े मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई दो युवकों की करतूत
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान में स्थित पानागढ़ बाजार की एक सोने की दुकान से दो अज्ञात युवक मोबाइल चुराकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ओडिशा के बरगढ़ में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवारों को हवा में उछाला, महिला की मौत
ओडिशा के बरगढ़ में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
नागपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में बड़ी डकैती, हथियार के बल पर लूटे 40 तोला सोना
नागपुर के वानाडोंगरी इलाके में शनिवार को चार बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया और लाखों के गहने लूट लिए। घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
लुधियाना सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, हवा में उछला बाइक सवार; देखें डराने वाला वीडियो
पंजाब के लुधियाना में एक अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बाइक सवार को कई फीट हवा में उछलते देखा जा सकता है।
ठाणे के कल्याण में सरेआम लूट, बैंक से महज 100 मीटर दूर व्यापारी से छीने 40 लाख रुपये
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में दिनदहाड़े 40 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाया। पूरी घटना बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा तो पति बना वहशी, 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद खुला हत्या का राज
दिल्ली में एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिक्षक दिवस से एक दिन पहले दुखद हादसा, सियार से टकराई बाइक तो होम ट्यूटर ने तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में एक होम ट्यूटर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।
मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर: अनियंत्रित होकर कई वाहनों को रौंदा, एक महिला की मौत
मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में एक भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें बेकाबू एमजी विंडसर इलेक्ट्रिक कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 34 वर्षीय महिला की जान चली गई और छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
तमिलनाडु के रानीपेट में पूरी तैयारी के साथ चोरी करने घुसा नकाबपोश, पड़ोसियों की सतर्कता से रंगे हाथों पकड़ा गया
तमिलनाडु के रानीपेट जिले में एक युवक दस्ताने और मास्क पहनकर एक बंद घर में चोरी करने के इरादे से दाखिल हुआ था, लेकिन शोर होने के कारण पकड़ा गया।
नागपुर में कांग्रेस पार्षद के घर पर देर रात चली गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
नागपुर के वाठोडा इलाके में स्थित कांग्रेस पार्षद के आवास पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विशाखापत्तनम में दर्दनाक घटना: टीचर के थप्पड़ मारते ही 6 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, क्लासरूम का वीडियो हुआ वायरल
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक 6 साल के बच्चे की स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि होमवर्क के दौरान टीचर द्वारा थप्पड़ मारने और डराने के कारण मासूम की जान गई है।
हिमाचल प्रदेश: पांवटा साहिब में 54 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का सीसीटीवी वीडियो वायरल, युवक-युवती गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक 54 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है, जो वीडियो में मृतक का गला पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
सूरत: होटल में महिला मित्र के साथ चेक-इन करने पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर अचानक गिरकर हुई मौत
गुजरात के सूरत में एक युवक की होटल के रिसेप्शन पर अचानक गिरकर मौत हो गई, जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।