उपनाम: सुरक्षाबल
उधमपुर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक सफल अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है। मजालता के जंगलों में चला यह सर्च ऑपरेशन देर रात शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर ढेर
बडगाम के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी कमांडर मारा गया है। इस ऑपरेशन में सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल फोर्सेज ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा को करारा जवाब, ऑपरेशन अशदर में ढेर हुआ पाकिस्तानी कमांडर यासिर
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को मार गिराया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन अशदर के तहत की गई, जिससे घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार और हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक साझा अभियान के तहत आतंकियों के दो सहयोगियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि घाटी में अन्य जगहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।
बारामूला में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एक आतंकी दबोचा, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में सेना और पुलिस के साथ मिलकर सीआरपीएफ ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
जम्मू-कश्मीर: राइफल छीनने की कोशिश में गई एक व्यक्ति की जान, तीन जवान भी हुए जख्मी
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों से हथियार छीनने का दुस्साहसिक प्रयास हुआ, जिसके बाद हुई गोलीबारी में हमलावर की मौत हो गई और तीन जवान घायल हो गए हैं।