उपनाम: सामाजिक कार्य
भोजपुर: मुखिया राकेश सिंह ने बेटी के पांचवें जन्मदिन पर गरीबों को दान की करोड़ों की जमीन
भोजपुर जिले की सखुआं पंचायत के मुखिया राकेश सिंह ने मानवीयता की अनूठी मिसाल कायम करते हुए अपनी बेटी के जन्मदिन पर 18 कट्ठा जमीन बेघर परिवारों को सौंप दी।
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम के कार्यों की सराहना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा के सोठी स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम का दौरा कर वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और पुनर्वास कार्यों की जमकर तारीफ की है।
जौनपुर के डॉ. राजेश कुमार बने दिव्यांगों की उम्मीद, पिछले 10 वर्षों से संवार रहे हैं जिंदगियां
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार पिछले एक दशक से दिव्यांगजनों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के लिए समर्पित होकर समाज में बदलाव की नई अलख जगा रहे हैं।
पटना के पंडित ओम तिवारी का अनूठा संकल्प: दक्षिणा से करेंगे गरीब बेटियों का कन्यादान
पटना के पंचरूपी हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित ओम तिवारी ने एक अनोखा संकल्प लिया है. उन्होंने अपनी दक्षिणा और निजी आय से हर साल एक जरूरतमंद बेटी की शादी कराने का फैसला किया है, जिसकी सभी तरफ सराहना हो रही है.
राजस्थान: न शादी, न अपना परिवार... फिर भी इस शख्स को 60 हजार 'बच्चे' कहते हैं पिता, वजह कर देगी हैरान
राजस्थान के एक व्यक्ति को हजारों जरूरतमंद बच्चे अपना अभिभावक मानते हैं। बिना किसी जैविक रिश्ते के उसके करीब 60 हजार 'बच्चे' हैं, और इसके पीछे की वजह बेहद प्रेरणादायक है।