उपनाम: राजस्थान हादसा
करौली में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली तीन युवकों की जान, सड़क पर गिरे 11 केवी के तार ने बाइक समेत सबको राख किया
राजस्थान के करौली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बिजली का टूटा हुआ तार सड़क पर गिरकर काल बन गया और तीन दोस्तों की मौके पर ही जान ले ली।
जालोर: मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार स्कॉर्पियो से टकराई, दो महिलाओं की मौत, चार घायल
जालोर के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह स्कॉर्पियो और कार की भिड़ंत में दर्शन करने जा रहीं दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सवार दो लोग फरार हो गए और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जोबनेर में दौड़ती थार बनी आग का गोला, कूदकर बची सवारों की जान
जयपुर ग्रामीण के जोबनेर में ढाणी बोराज सड़क मार्ग पर एक ईंट भट्टे के पास चलती थार गाड़ी अचानक आग की चपेट में आ गई। समय रहते सवार लोगों के कूद जाने से बड़ा हादसा टल गया, जबकि गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
जयपुर अग्निकांड: पटाखों के धमाकों में उजड़े चार परिवार, 15 साल के रूबीन की कहानी झकझोर देगी
जयपुर के खोनागोरियन में एक कथित अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ने चार लोगों की जान ले ली और आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में 15 साल का रूबीन भी शामिल है, जो वहां सिर्फ मजदूरों को पानी पिलाने गया था।