उपनाम: पश्चिम एशिया तनाव
पश्चिम एशिया में गहराता तनाव और कच्चे तेल के भाव तय करेंगे भारतीय शेयर बाजार की चाल
आने वाले दिनों में शेयर बाजार पर वैश्विक दबाव रहेगा, जहां कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका के महंगाई के आंकड़े बाजार की दिशा निर्धारित करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
ईरान को बेंजामिन नेतन्याहू की सीधी चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो जवाब पहले से कहीं अधिक घातक होगा
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को साफ शब्दों में आगाह किया है कि भविष्य में किसी भी हमले का जवाब पहले की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली और विध्वंसक होगा।
पिता की मौत का बदला लेगा ईरान, नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई ने खाई कसम
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने का संकल्प लिया है, जिनकी मौत फरवरी के आखिर में अमेरिकी-इजरायली हमलों में हुई थी।
कानपुर में निवेशकों के बीच घबराहट, पश्चिम एशिया के तनाव से एसआईपी बंद करने की होड़
पश्चिम एशिया में गहराते संकट और वैश्विक अस्थिरता के चलते कानपुर के निवेशक अपनी एसआईपी बंद कर रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब हर 100 नई एसआईपी के बदले 98 एसआईपी बंद हो रही हैं।
मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले होर्मुज स्ट्रेट से राहत भरी खबर, फिर रफ्तार पकड़ेगी LPG-तेल की सप्लाई, थमेगी ईरान जंग
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के मसौदे पर सहमति बनने से पश्चिम एशिया में तनाव घटने की उम्मीद जगी है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट खुलने और गैस-तेल की आवाजाही सामान्य होने की राह बनेगी।
ओमान के डुक्म बंदरगाह पर भारतीय नागरिक की मौत, होर्मुज में ईरान की कड़ी चेतावनी- रास्ते से दूर रहें जहाज
ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े एक टैंकर पर सवार भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन की मौत हो गई है, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने जहाजों को इस मार्ग से दूर रहने की चेतावनी दी है।
ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी: 'और भी तीखे हमले करेंगे', बयान से वैश्विक हलचल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले जारी रखने और पहले से ज्यादा सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। यह बयान ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर गिराए जाने के दावे के बाद आया है।
अमेरिका-ईरान तनाव: अपाचे हेलिकॉप्टर गिराए जाने का अमेरिका ने लिया बदला, ईरान पर सैन्य हमले शुरू
होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने आत्मरक्षा के नाम पर ईरान पर सैन्य हमले शुरू कर दिए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बेहद मजबूत और शक्तिशाली कार्रवाई बताया।
वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी ने EAC-PM के साथ की अहम बैठक, अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने पर मंथन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक कर वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि तेज करने के उपायों पर चर्चा की। बैठक में पश्चिम एशिया के तनाव के संभावित असर का भी आकलन किया गया।