उपनाम: ओवरलोडिंग
हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में देखते ही देखते ढह गया लोहे का पुल, डंपर समेत नीचे गिरा ढांचा
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जहां उरनी क्षेत्र में एक लोहे का पुल अचानक टूटकर गिर गया। हादसे के दौरान पुल से गुजर रहा एक डंपर भी नीचे जा गिरा, हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
नालंदा में नियमों की धज्जियां: 9 सीट वाली गाड़ी पर सवार हो गए करीब 50 लोग, छत पर भी लदे रहे यात्री
नालंदा के बिहारशरीफ में एक मैजिक वाहन पर क्षमता से कई गुना अधिक यानी करीब 50 लोग सवार होकर पहुंचे, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। सवार सभी लोग हरनौत नगर पंचायत के सफाई कर्मी बताए जा रहे हैं।
मधेपुरा कोर्ट में बीच रास्ते में थमी लिफ्ट, घंटों कैद रहे 11 वकील; परिसर में मचा हड़कंप
बिहार के मधेपुरा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं से भरी लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई और उसमें सवार 11 वकील करीब डेढ़ घंटे तक अंदर फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
कोशी नदी में पलटी क्षमता से अधिक भरी नाव, 20 से 25 सवारों में से 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती
बिहार के सुपौल जिले के सरायगढ़ स्थित बनैनिया घाट पर कोशी नदी में ओवरलोडिंग के चलते एक नाव डूब गई, जिसमें 20 से 25 लोग सवार थे। हादसे में तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।