उपनाम: ओडिशा बाढ़
ओडिशा में भीषण बाढ़ का कहर: 13 लाख लोग प्रभावित, सरकार ने 1000 करोड़ के पैकेज का किया ऐलान
ओडिशा में पिछले 25 वर्षों की सबसे भयानक बाढ़ के कारण 13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संकट से निपटने और आजीविका को फिर से पटरी पर लाने के लिए 1000 करोड़ रुपये के बड़े राहत पैकेज की घोषणा की है।
दिल्ली-NCR में अजीब मौसम का मिजाज, सुबह छाई धुंध और भीषण उमस, जानिए आपके राज्य का हाल
15 अगस्त की सुबह दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे जैसी धुंध के साथ उमस भरी गर्मी दर्ज की गई, जबकि देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
ओडिशा में महानदी का बढ़ा जलस्तर: हीराकुड बांध से छोड़े गए पानी से कटक में बाढ़ का संकट, 10 जिले हाई अलर्ट पर
ओडिशा में हीराकुड बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण महानदी उफान पर है, जिससे कटक और उसके आसपास के तटीय जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।
देश के 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, डीप डिप्रेशन के चलते मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां अब तक 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।