उपनाम: NIA
शंभू-राजपुरा रेल लाइन विस्फोट: NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का सामने आया कनेक्शन
पंजाब में साल 2026 में हुए रेलवे लाइन विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मोहाली की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस साजिश का उद्देश्य खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स की आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था।
आतंकी साजिश का भंडाफोड़: NIA ने JMB की शाखा से जुड़े एक और आरोपी को दबोचा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश से प्रेरित आतंकी साजिश के मामले में पश्चिम बंगाल से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संगठन के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
हमीरपुर में दर्जी की आड़ में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, NIA के इनपुट पर युवक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में उत्तर प्रदेश के एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों और देश विरोधी कार्यों के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की खुफिया जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई है।
UAPA के तहत गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जांच एजेंसियों को अब देना होगा लिखित आधार
सुप्रीम कोर्ट ने UAPA जैसे सख्त कानूनों के तहत गिरफ्तारी को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है, जिससे केंद्रीय जांच एजेंसियों को अब मनमानी करने से रोका जा सकेगा।
नालागढ़ IED ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, पंजाब की जेल से 3 और आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में नए साल के मौके पर हुए IED धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में तीन और गिरफ्तारियों के साथ अब तक कुल 6 लोगों को शिकंजे में लिया गया है।
हाफिज सईद को लेकर NIA के पूर्व प्रमुख वाईसी मोदी का बड़ा खुलासा, बताया पाकिस्तान का सच
एनआईए के पूर्व महानिदेशक वाईसी मोदी ने खुलासा किया है कि कुख्यात आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तानी सरकार और आईएसआई की सीधी सुरक्षा में पल रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद उसे पूरी तरह से संरक्षण दे रखा है।
हरसिमरत कौर बादल ने सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की NIA जांच के लिए अमित शाह को लिखा पत्र
शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमलों की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह से NIA जांच की मांग की है। उन्होंने इन हमलों के पीछे बड़ी साजिश होने की आशंका जताई है।
दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिससे सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया है। हाल के दिनों में दिल्ली के सचिवालय और कई स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।
ISRO और NIA सहित कई संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से धर दबोचा है जिसने ईमेल के जरिए एयर इंडिया और कई सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी दी थी।
नक्सलवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने वाले IPS पी. सुंदरराज कौन हैं? बस्तर से NIA तक का सफर
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों की कमान संभालने वाले आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे बस्तर में 14 वर्षों तक तैनात रहकर अपनी रणनीतियों के लिए चर्चा में रहे हैं।
अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश का खुलासा, कर्नाटक से सुहैल गिरफ्तार
अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की योजना बनाने के आरोप में सुरक्षा एजेंसियों ने एक युवक को कर्नाटक से दबोचा है। पिछले 15 दिनों में कर्नाटक में पकड़ा गया यह तीसरा संदिग्ध है।
Sri Ganganagar: NIA का गैंगस्टर Vishal Pachar पर एक्शन, घर के बाहर बजाया ढोल और लगवाए पोस्टर
पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स तस्करी के मामले में फरार गैंगस्टर Vishal Pachar के खिलाफ NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने श्रीगंगानगर में आरोपी के घर के बाहर ढोल बजवाकर और शहर में पोस्टर चस्पा कर एक सख्त संदेश दिया है।
पी. सुंदरराज को NIA में IG की कमान, छत्तीसगढ़ कैडर के IPS ने नक्सल मोर्चे पर निभाई बड़ी भूमिका
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया है। बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले इस अधिकारी को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमृतसर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े सदस्य का मकान NIA ने किया जब्त, कई देशों तक फैला है नार्को-टेरर नेटवर्क
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब के अमृतसर में लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य से संबंधित मकान को जब्त किया है। यह सदस्य कई देशों में सक्रिय नार्को-टेरर नेटवर्क का हिस्सा बताया गया है।