उपनाम: नकली नोट
कानपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़: प्रिंटर से छापते थे जाली करेंसी, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो किराए के कमरे में प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर रेलवे स्टेशनों के आसपास खपा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 2 लाख 4 हजार 650 रुपये की नकली मुद्रा और प्रिंटिंग सेटअप बरामद किया है।
मुंबई में पकड़ा गया 10.64 लाख की नकली करेंसी का जखीरा, 500 के नोटों के जरिए फैला था जाल
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑपरेशन में 10 लाख 64 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं, जिन्हें बाजार में दोगुने दाम पर खपाया जाता था। मामले में एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक महिला की भूमिका की जांच चल रही है।
रील देखकर छापने लगे नकली नोट: हैदराबाद में जोमैटो डिलीवरी बॉय और रैपिडो ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तार, करीब 3 लाख के जाली नोट बरामद
हैदराबाद पुलिस ने नकली नोट छापने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम देखकर जाली नोट बनाना सीखा और रात के समय उन्हें बाजार में खपाते थे।
गोपालगंज में पान की दुकान की आड़ में चल रहा था नकली नोटों का काला कारोबार, एक आरोपी गिरफ्तार
बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने एक पान की गुमठी पर छापेमारी कर 43 हजार 700 रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला।
इंदौर में चाय की चुस्की पड़ी भारी, 200 के नकली नोट ने खोला नोट छापने वाली फैक्ट्री का राज
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक द्वारा चाय-नाश्ते के बिल के भुगतान में दिए गए नकली नोट ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली नोट और छपाई के उपकरण जब्त किए हैं।