उपनाम: निगरानी विभाग
अररिया में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
अररिया में निगरानी विभाग की टीम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को रिश्वतखोरी के आरोप में रंगे हाथों दबोचा है। अधिकारी पर 17 लाख रुपये की मशीन दिलाने के नाम पर घूस मांगने का आरोप है।
बांका: जिला परिषद कार्यालय में विजिलेंस का छापा, जेई और क्लर्क 1.26 लाख रुपये घूस लेते हुए धराए
बिहार के बांका में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जिला परिषद कार्यालय में बड़ी छापेमारी की। इस दौरान एक जेई और क्लर्क को सड़क निर्माण कार्य की फाइल पास करने के बदले रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।
बिहार के सीतामढ़ी में अंचलाधिकारी प्रभात कुमार गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी अंचल के सीओ प्रभात कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2025 में दर्ज भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में जारी वारंट के बाद की गई है।
पटना में स्कूल प्रिंसिपल का शर्मनाक कारनामा, सर्टिफिकेट के नाम पर मांगे 50 हजार, विजिलेंस ने धर दबोचा
पटना के संपतचक स्थित कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई एक प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में घूस की मांग करने के बाद की गई है।
समस्तीपुर: रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए मुखिया, छापेमारी के बीच पंचायत सचिव हुआ फरार
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में निगरानी विभाग ने चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1 लाख 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर मौजूद पंचायत सचिव फरार हो गया।