उपनाम: महाराष्ट्र न्यूज
मुंबई में बेकाबू लग्जरी कार ने ली 19 वर्षीय डिलीवरी बॉय की जान, आरोपी ड्राइवर को मिली जमानत
मुंबई के बांद्रा इलाके में तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी की चपेट में आने से 19 साल के डिलीवरी बॉय शुभम प्रजापति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा लेकिन उसे अदालत से तुरंत राहत मिल गई।
मुंबई पोर्ट पर बड़ा हादसा: क्रेन गिरने से लगी आग, दो ऑपरेटर घायल
मुंबई पोर्ट स्थित बीपीएस टर्मिनल पर कार्गो उतारते समय एक क्रेन के गिरने से आग लग गई, जिसमें बरकत कंपनी के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
फर्जी डिग्री रैकेट का पर्दाफाश: 5 से 10 लाख में सर्टिफिकेट बेचने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो नामी विश्वविद्यालयों के नाम पर युवाओं को ठग रहे थे।
पुणे में खूनी अंजाम: पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, 4 साल पुराना अफेयर बना मौत की वजह
महाराष्ट्र के पुणे जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आरोपी पति ने पत्नी के प्रेमी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिसकी सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ FDA, 31 जुलाई तक 3100 से अधिक संस्थानों पर कार्रवाई
महाराष्ट्र में खाद्य और औषधि प्रशासन ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी और जांच अभियान चलाया है। आयुक्त तुकाराम मुंढे ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही त्योहारों के लिए व...
पालघर: सड़क न होने से वैतरणा रेलवे पुल पर जान जोखिम में डाल रहे वाढ़ीव गांव के लोग
मुंबई के करीब स्थित वाढ़ीव गांव के निवासी बुनियादी सड़क सुविधा के अभाव में रोजाना जानलेवा सफर करने को मजबूर हैं। वैतरणा खाड़ी पर स्थित रेलवे पुल ही आवागमन का एकमात्र सहारा है, जहां से गुजरते वक्त कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है।
पुणे में सड़क का गहरा गड्ढा बना काल, पिता के सामने बाइक से गिरे 11 साल के बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत
महाराष्ट्र के पुणे में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक से गिरे मासूम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल: क्या शरद पवार की पार्टी और बीजेपी के बीच बन रही है नई खिचड़ी?
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) और भारतीय जनता पार्टी के बीच लगातार हो रही मुलाकातों ने राज्य के सियासी गलियारों में नई अटकलों को हवा दे दी है।
महाराष्ट्र में चोरों का कारनामा: डिपो से चुराई नई नवेली बस, लेकिन एक पंचर ने बिगाड़ा सारा खेल
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जामनेर एसटी डिपो से एक नई बस चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि, रास्ते में टायर पंचर होने के कारण चोर बस को बीच रास्ते में ही छोड़कर भाग निकले।
नागपुर में नाबालिग को बंधक बनाने का मामला: नीलम गोर्हे पहुंचीं थाने, आरोपी के लिए मांगी फांसी
इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाने और उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के मामले में महाराष्ट्र विधान परिषद की पूर्व उपसभापति नीलम गोर्हे ने नागपुर के हुड़केश्वर थाने का दौरा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बारामती में एक और विमान हादसा, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेनी विमान
पुणे के बारामती हवाई अड्डे के समीप एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है। गनीमत रही कि इस घटना में ट्रेनी पायलट पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन बार-बार हो रहे इन हादसों ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महाराष्ट्र में दूध की कीमतों में इजाफा, 11 अगस्त से ग्राहकों को देना होगा 2 रुपये अधिक दाम
महाराष्ट्र में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है, जिसके बाद गाय का दूध अब 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। नई दरें 11 अगस्त से पूरे राज्य में प्रभावी हो जाएंगी।
IIT बॉम्बे में FDA की सख्त कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रही 2 कैंटीन बंद, एक को थमाया सुधार नोटिस
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने IIT बॉम्बे परिसर में औचक निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाली तीन कैंटीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
पुणे: लव ट्रायंगल में खौफनाक वारदात, सिरफिरे आशिक ने प्रेमी को रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र के पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक तरफा प्यार में डूबे युवक ने प्रेमी की लोहे की रॉड से हत्या कर दी और प्रेमिका को बुरी तरह घायल कर दिया।
चंद्रपुर में तंत्र-मंत्र और वॉइस ऐप का खौफनाक खेल: पड़ोसी ने विधवा को जाल में फंसाया, पति की एक आदत ने बचाई जान
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने आवाज बदलने वाले ऐप और अंधविश्वास का सहारा लेकर एक विधवा महिला को प्रताड़ित किया। आरोपी ने महिला को पड़ोसी से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, लेकिन मृत पति की कॉल रिकॉर्डिंग की आदत के कारण उसका भंडाफोड़...