उपनाम: कर्नाटक पुलिस
बेंगलुरु में आठवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, शिक्षिका की डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 13 वर्षीय छात्रा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षिका द्वारा डांट लगाए जाने से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।
बेंगलुरु डे-केयर में मासूमों से दरिंदगी: एक महिला कर्मचारी गिरफ्तार, जेट स्प्रे से मुंह धोने जैसे गंभीर आरोप
बेंगलुरु के कैपजेमिनी दफ्तर स्थित डे-केयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी महिलाओं पर बच्चों को टॉर्चर करने और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप है।
बेंगलुरु के नामी आईटी कंपनी कैंपस में मासूम बच्चों पर जुल्म, वॉशिंग मशीन में बंद करने और टॉयलेट स्प्रे से डराने का आरोप
बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में स्थित एक नामी आईटी कंपनी के डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ क्रूरता की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने पांच महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बेंगलुरु: मर्डर केस की जांच के नाम पर नाबालिगों के साथ कुकर्म, सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक सब-इंस्पेक्टर ने हत्या के मामले की जांच की आड़ में नाबालिग लड़कों के साथ उत्पीड़न की हदें पार कर दीं। उधर, मैसुरू से भी हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बेंगलुरु में दिनदहाड़े सनसनी: हिस्ट्रीशीटर की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बेंगलुरु के जेपी नगर इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में पीछा करके हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: मां के बर्ताव से तंग आकर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, हुई गिरफ्तार
बेंगलुरु के के.आर. पुरम में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी बेटी श्वेता को पुलिस ने पुडुचेरी से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने मां द्वारा बार-बार टोकने और आजादी छीनने का आरोप लगाया है।
बेंगलुरु में शर्मनाक वारदात, शराब पीने से टोकने पर बेटी और नाती ने ली मां की जान
बेंगलुरु के केंगेरी इलाके में एक मां को शराब पीने से रोकना भारी पड़ गया। बेटी और नाती ने मिलकर डंडों से पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी।
तस्वीर खिंचवाने की हामी भरने का मतलब उसे फैलाने की इजाजत नहीं! बिना मर्जी शेयर की फोटो तो दर्ज होगी FIR
कर्नाटक पुलिस ने सेक्सटॉर्शन, ब्लैकमेलिंग और रिवेंज पोर्नोग्राफी के मामलों में सभी थानों को तुरंत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। आदेश में साफ किया गया है कि फोटो खिंचवाने की सहमति और उसे साझा करने की सहमति में बड़ा कानूनी फर्क है।