उपनाम: केरल समाचार
कोच्चि में दर्दनाक हादसा: जज के नाबालिग बेटे की कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, एक की मौत
कोच्चि में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार मर्सिडीज-बेंज कार ने स्कूटर सवार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। आरोपी कार चालक एक जज का 17 वर्षीय बेटा बताया जा रहा है।
देश के 12 राज्यों पर चक्रवात का साया, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के चलते देश के करीब 12 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। केरल और तमिलनाडु के कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि बिहार, झारखंड और बंगाल तक इसका असर देखने को मिलेगा।
केरल: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2006 के पुराने मामले में विजिलेंस जांच के निर्देश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 2006 में लोक निर्माण विभाग के सचिव रहने के दौरान हुए एक पुराने मामले में केरल सरकार ने सतर्कता विभाग से जांच कराने का फैसला लिया है। यह मामला एक मलेशियाई इंजीनियर की खुदकुशी और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है।
कोच्चि में दिल दहला देने वाली वारदात: 67 साल के बुजुर्ग ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटे को कॉल कर खुद दी जानकारी
केरल के कोच्चि में पारिवारिक कलह के चलते एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने विदेश में बैठे अपने बेटे को फोन कर अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इजरायल में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, केरल उपभोक्ता आयोग ने लगाया 2 लाख रुपये का हर्जाना, पूरे पैसे लौटाने का दिया आदेश
केरल में इजरायल में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उपभोक्ता आयोग ने पीड़ित जोसेफ मैनुअल के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दोषियों को भारी हर्जाने के साथ पूरी रकम वापस करने का आदेश दिया है।
3 करोड़ रुपये में मंत्री पद का झांसा, केरल के सांसदों और विधायक को ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
केरल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने राज्य के सांसदों और एक विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर तीन करोड़ रुपये की मांग की थी। दिल्ली पुलिस की मदद से साइबर सेल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
केरल के कुट्टीपुरम में भीषण बस हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी, एक यात्री की मौत और 26 घायल
केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार सुबह एक प्राइवेट बस के अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट जाने से एक व्यक्ति की जान चली गई और 26 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
केरल: महाराजा कॉलेज के हॉस्टल से बेड चुराने पहुंचा पूर्व छात्र, ऑनलाइन बुक की थी गाड़ी; वार्डन की सतर्कता से खुला राज
केरल के कोच्चि में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां महाराजा कॉलेज के एक पूर्व छात्र को हॉस्टल से आठ बेड चुराने की कोशिश के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
सबरीमाला में अब सुरक्षा की कमान AI के हाथ, भीड़ और लापता लोगों को ढूंढना होगा बेहद आसान
प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को हाई-टेक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम लागू किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से लापता श्रद्धालुओं को मिनटों में खोजना और भीड़ पर नियंत्रण रखना आसान हो जाएगा।
केरल में अनोखी वारदात: चोरी की KSRTC बस संभाल नहीं पाया चोर, कई घरों-दुकानों में टक्कर मारकर भागा
पलक्कड़ में एक व्यक्ति ने डिपो के पास खड़ी केएसआरटीसी की बस चुरा ली, लेकिन उसे काबू में नहीं रख सका और शहर में कई मकानों व दुकानों से टकराने के बाद बस छोड़कर फरार हो गया।