उपनाम: क्राइम न्यूज
राहुल गांधी का सचिव बनकर कांग्रेस नेता से 10 लाख की ठगी, आरोपी ने अपनाई शातिर चाल
हरियाणा में एक कांग्रेस नेता को राहुल गांधी का निजी सचिव बताकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जयपुर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें बरामद
जयपुर पुलिस ने जवाहर सर्कल थाना क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड राकेश मीणा समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे 11 चोरी की बाइक्स और उनके पुर्जे जब्त किए हैं।
ट्विशा शर्मा की सास के घर में चोरी, पुलिस से हुई हाथापाई और भाग निकले बदमाश
ट्विशा शर्मा हत्याकांड की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर चोरों ने धावा बोल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से हुई झड़प के बाद बदमाश सामान छोड़कर फरार हो गए।
पीलीभीत में पुलिस और बदमाशों में जबरदस्त मुठभेड़, एक लाख का इनामी अपराधी ढेर
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया, जबकि उसके दो साथी पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुणे के सिया-केतन मामले के बाद बुलंदशहर में पत्नी की निर्मम हत्या, पति हुआ फरार
पुणे की घटना के बाद अब उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर जान ले ली है।
ग्वालियर में घरेलू कलह का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर डाला खौलता पानी, ससुर को भी बनाया निशाना
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक विवाहित महिला ने मामूली विवाद के बाद अपने पति और ससुर पर गर्म पानी डाल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आरोपी महिला घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई है और पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
टीईटी पेपर लीक का फिल्मी भंडाफोड़, पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर दिल्ली-बिहार तक फैला जाल
महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिसकर्मियों ने फर्जी ग्राहक बनकर आरोपियों को जाल में फंसाया और अब जांच की आंच चार राज्यों तक पहुंच चुकी है।
मुंबई में फर्जी पुलिस का पर्दाफाश: ऐसे आईडी कार्ड बनवाए जो सिस्टम में थे ही नहीं, वर्दी पहनकर करते थे वसूली
मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन ऐसे जालसाजों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को ठग रहे थे। ये लोग खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताकर बैंक लोन दिलाने के नाम पर उगाही कर रहे थे।
30 साल की दोस्ती को किया तार-तार, दूसरे का खाली फ्लैट अपना बताकर दोस्त को ₹97 लाख में बेचा
चीन के शंघाई में एक व्यक्ति ने 30 साल पुरानी दोस्ती का फायदा उठाकर अपने ही दोस्त से 7 लाख युआन यानी करीब 97 लाख रुपए की ठगी की। आरोपी ने खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलकर उसे अपना बताया और फर्जी दस्तावेज के जरिए उसे बेच दिया।
अमेठी में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: 10 साल से शिक्षक बनकर सरकारी खजाना लूट रहा था शख्स, बर्खास्तगी के बाद अब होगी रिकवरी
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक फर्जी शिक्षक का पर्दाफाश हुआ है जो 10 साल से नकली दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहा था। शिक्षा विभाग ने अब उसे बर्खास्त कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और वेतन की रिकवरी करने का आदेश दिया है।
हनुमानगढ़: घायल मजदूर की मौत पर मचा बवाल, पुलिस चौकी पर लगा लापरवाही का गंभीर आरोप
हनुमानगढ़ में ईंट भट्टे के एक मजदूर की पुलिस चौकी में चार घंटे बिताने के बाद सड़क पर गिरकर मौत हो गई। साथी मजदूरों ने पुलिस पर इलाज में देरी करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
बेगूसराय में सड़क किनारे बोरे में मिली युवती की लाश, खून रिसता देख स्थानीय लोगों में मची सनसनी
बिहार के बेगूसराय जिले में एक सड़क किनारे संदिग्ध हालत में बोरा मिलने से हड़कंप मच गया, जिसमें से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी को मिली धमकी, चोरी मामले में गवाही से पीछे हटने का बनाया जा रहा दबाव
जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव के घर हुई चोरी के मामले में एक नया मोड़ आया है। ड्राइवर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उन्हें गवाही न देने की धमकी दी जा रही है और पूरे परिवार को अगवा करने की चेतावनी दी गई है।
छत्तीसगढ़: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक महिला की उसके घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला को तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भोपाल: समलैंगिक संबंध से इनकार पर युवक की हत्या, मोबाइल लोकेशन से एक महीने बाद खुला खौफनाक राज
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी ने एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी, जिसका पर्दाफाश मृतक के चोरी हुए मोबाइल फोन की लोकेशन से हुआ।