उपनाम: क्राइम न्यूज
गुजरात: नकली शादी का झांसा देकर 5,27,000 रुपये ठगने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे
गुजरात के महिसागर जिले में एक युवक को नकली शादी के जाल में फंसाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दुल्हन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
इंस्टाग्राम का इश्क पड़ा भारी: छत्तीसगढ़ और गुजरात में बिताए 8 महीने, गर्भवती होते ही शादी से पलटा प्रेमी
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एक युवती को सोशल मीडिया पर प्यार करना बहुत महंगा पड़ गया। आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और युवती के गर्भवती होते ही अपना वादा तोड़ दिया।
दिल्ली के होटल में खौफनाक वारदात: पत्नी ने चाय में दिया जहर, तो पति ने चाकू घोंपकर ले ली जान
दिल्ली के लाहौरी गेट स्थित एक होटल में पति-पत्नी एक-दूसरे की हत्या करने के इरादे से पहुंचे थे, जिसके बाद चाकू के हमले में पत्नी की मौत हो गई और पति अस्पताल में भर्ती है।
सोनीपत में नई दुकान की खुशियां मातम में बदलीं: सुबह हुआ उद्घाटन, शाम को कमरे में मिली पति-पत्नी की लाशें
हरियाणा के सोनीपत में दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाले एक दंपती ने अपनी नई दुकान के उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
समृद्धि महामार्ग पर खौफनाक वारदात: 12 नकाबपोशों ने पंक्चर की कार, लूटे 19 लाख
महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर आधी रात को लुटेरों ने एक परिवार को बंधक बनाकर सोने के जेवर और नकदी लूट ली। नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रोहिणी मर्डर केस: मेले का बहाना और खूनी खेल, प्रेमी के चक्कर में भतीजी ने रची मौसा की हत्या की साजिश
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है, जिसमें उनकी ही रिश्तेदार ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लूट की नीयत से खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
आगरा में लाल ट्रॉली बैग से मिली लाश, 2000 किलोमीटर का पीछा कर पकड़े गए पति-पत्नी
आगरा में ट्रेन के कोच से बरामद एक सूटकेस ने खौफनाक हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने 350 CCTV कैमरों की मदद से 2000 किलोमीटर दूर मणिपुर से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
कटनी में दबंगई का खौफनाक वीडियो वायरल, सड़क पर दौड़ाकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक युवक को सरेआम लाठी-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले में काउंटर FIR दर्ज की है।
अमेरिका में दिल दहला देने वाली वारदात: ओणम की खुशियां मातम में बदलीं, दो भारतीय महिलाओं की हत्या से हड़कंप
अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन सहेलियों की दोस्ती का दुखद अंत हुआ है, जहां फिल्म और पार्टी के बाद दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उनकी ही एक मित्र को गिरफ्तार किया है।
ग्वालियर में 17 साल की युवती की संदिग्ध मौत, दुकान से लौटते समय लापता हुई थी किशोरी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवती की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं और पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
तरनतारन में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: सास ने बातचीत के बहाने दामाद को बस स्टैंड बुलाया, सालों ने चाकू से गोदकर मार डाला
पंजाब के तरनतारन में प्रेम विवाह से नाराज ससुराल वालों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। सास ने बातचीत के बहाने दामाद को बस स्टैंड बुलाया था, जहां लड़की के भाइयों ने चाकू से गोदकर उसकी जान ले ली।
तमिलनाडु के रानीपेट में पूरी तैयारी के साथ चोरी करने घुसा नकाबपोश, पड़ोसियों की सतर्कता से रंगे हाथों पकड़ा गया
तमिलनाडु के रानीपेट जिले में एक युवक दस्ताने और मास्क पहनकर एक बंद घर में चोरी करने के इरादे से दाखिल हुआ था, लेकिन शोर होने के कारण पकड़ा गया।
‘उसे पैसा और जिस्म चाहिए थे, मैंने दोनों दिए’, पेड़ से बांधकर जलाई गईं गर्भवती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत
पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सात महीने की गर्भवती मंजीत को लगभग दो महीने पहले अगवा कर पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया था।
मुंबई: बांद्रा में तेज रफ्तार कार का कहर, 9 साल के मासूम को कुचला, महिला फिटनेस कोच गिरफ्तार
मुंबई के बांद्रा इलाके में सड़क पार कर रहे एक 9 वर्षीय बच्चे की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वाली महिला फिटनेस कोच को गिरफ्तार कर लिया है।
हिमांशु भाऊ गैंग पर दिल्ली पुलिस का बड़ा प्रहार, कोटा से दबोचे गए 4 खतरनाक शूटर
अमेरिका से संचालित हिमांशु भाऊ गैंग के नेटवर्क को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान के कोटा में बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में डेयरी कारोबारी की हत्या में शामिल कुख्यात शूटर भी शामिल हैं, जिन्होंने एक वारदात में...