उपनाम: क्राइम
बिहार के बगहा में पानी को लेकर खूनी संघर्ष: फरसा के हमले में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
बगहा के रामनगर इलाके में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद एक शख्स की जान चली गई।
कानपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़: प्रिंटर से छापते थे जाली करेंसी, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो किराए के कमरे में प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर रेलवे स्टेशनों के आसपास खपा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 2 लाख 4 हजार 650 रुपये की नकली मुद्रा और प्रिंटिंग सेटअप बरामद किया है।
बिना निवेश के मुंबई में खड़ा किया फर्जी साम्राज्य, अब 'सेमीकॉइन' घोटाले का मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त में
अहमदाबाद पुलिस ने 'ऑपरेशन हॉकआई' के तहत करीब 10 महीने से फरार चल रहे शातिर ठग नीलेश पटेल को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी को अंजाम दिया था और अब वह सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा घोटाला करने की फिराक म...
पुरी में पुलिस ने मारा छापा, गांजा ढूंढने गई टीम को मिला नोटों का विशाल भंडार
ओडिशा के पुरी जिले में पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद की है, जिसे गिनने के लिए मशीनें भी लगानी पड़ीं।
दिल्ली के नरेला में सनसनीखेज वारदात, जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए और अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया।
वडोदरा में दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही मां-बेटियों को बाइक ने मारी टक्कर, 6 साल की मासूम की गई जान
गुजरात के वडोदरा में एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से छह साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
ओडिशा में खौफनाक नरबलि: पत्नी को वापस पाने के लिए शख्स ने की दोस्त की हत्या, पूजा घर में दफनाया सिर
ओडिशा के बलांगीर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपनी पत्नी को घर वापस बुलाने की सनक में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की नरबलि दे दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
तेलंगाना में प्रिंसिपल की हत्या: 10वीं के दो छात्रों ने लूटे लाखों रुपये, 'बाबू' शब्द ने ऐसे खोला राज
तेलंगाना के नलगोंडा में स्कूल प्रिंसिपल की नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपियों ने लूट के इरादे से प्रिंसिपल के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन एक शब्द ने जांच की दिशा बदल दी।
पाकिस्तान में महिला क्रिएटर्स के लिए खौफ का साया, 13 लाख फॉलोअर्स वाली टिकटॉकर की बेरहमी से हत्या
पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर सक्रिय महिला कंटेंट क्रिएटर्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि हाल ही में एक और लोकप्रिय टिकटॉकर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
काकीनाडा में खौफनाक वारदात: शूटिंग कोच की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर परिवार ने नदी में दी जान
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक सहायक इंजीनियर ने अपने पूरे परिवार के साथ गोदावरी नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले परिवार ने एक शूटिंग कोच पर गंभीर ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया है।
दिल्ली में नाबालिग चचेरी बहन की निर्मम हत्या, सूटकेस में शव भरकर ठिकाने लगाया
दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में एक 17 वर्षीय लड़की की उसके चचेरे भाई ने हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंद कर बुराड़ी के सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नागपुर में पुलिस अधिकारी ने की खुदकुशी, घर लौटे थे ड्यूटी से और फिर पत्नी ने देखा खौफनाक मंजर
नागपुर में तैनात एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में खौफनाक वारदात: पति ने की 33 वर्षीय पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या
सोलन जिले के बद्दी में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
रायपुर में खौफनाक वारदात: प्रेमिका को रोकने कार की छत पर चढ़ा युवक, चालक ने कुचलकर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेम संबंध के विवाद में एक 34 वर्षीय युवक की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। युवती को रोकने के लिए युवक कार की छत पर चढ़ा था, लेकिन कार सवार ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे कुचलकर मौके से फरार हो गया।
ओडिशा सरकार की अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों में निगरानी के सख्त निर्देश
ओडिशा में सरकारी जमीनों पर अवैध गांजे की खेती को रोकने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। राजस्व विभाग ने 6 प्रभावित जिलों में अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।