उपनाम: कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश: नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का 82 वर्ष की उम्र में निधन
कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राम चंद भाटिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में अपनी अंतिम सांस ली।
हिमाचल प्रदेश में कुदरत का रौद्र रूप: बोह घाटी में बादल फटने से 25 घर तबाह, 200 लोग बेघर
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बोह घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है, जिसमें 25 मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं और करीब 200 लोग बेघर हो गए हैं। प्रशासन और सेना राहत कार्यों में जुटे हैं और प्रभावितों के पुनर्वास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में मातम: बहन की विदाई के कुछ घंटों बाद ही सड़क हादसे में भाई की मौत, घर में पसरा सन्नाटा
कांगड़ा जिले के देहरा में एक परिवार की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब बेटी की शादी के अगले ही दिन भाई की कार दुर्घटना में जान चली गई। मृतक दिनेश शर्मा की खुद की भी छह महीने बाद शादी होने वाली थी।
हिमाचल में नशा तस्करी पर प्रहार: नूरपुर में 223 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपियों में से दो पंजाब के रहने वाले हैं।
हिमाचल प्रदेश में अपराध का सिलसिला जारी, 12 दिनों में चौथी हत्या से सहमा प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। राज्य में पिछले 12 दिनों के भीतर यह चौथी हत्या की घटना है, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश: सातवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई, स्कूल प्रिंसिपल पर लगा डंडे से पीटने का आरोप
कांगड़ा जिले के नूरपुर में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा छात्र को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। होमवर्क पूरा न करने पर हुई इस पिटाई से बच्चे का शरीर नीला पड़ गया है, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
हिमाचल प्रदेश: डीएवी स्कूल के छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
कांगड़ा जिले के आलमपुर स्थित डीएवी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में स्कूल में बच्चों को प्रताड़ित करने और डंडों से पीटने का आरोप लगाया गया है।
हिमाचल प्रदेश: चलती कार की सनरूफ पर स्टंट करते पकड़े गए हरियाणा के पर्यटक, पुलिस ने काटा 3500 रुपये का चालान
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कार की सनरूफ खोलकर खतरनाक स्टंट करने वाले एक हरियाणवी जोड़े पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते चालक पर 3500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कमलेश के सामने कलेश! देहरा नगर परिषद में बहुमत के बावजूद टला अध्यक्ष चुनाव, नाराज पार्षद के चाचा ने सुनाई खरी-खरी
हिमाचल के कांगड़ा जिले की देहरा नगर परिषद में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी कोरम पूरा न होने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया। अब इन पदों पर फैसला 19 जून को होने वाली बैठक में होगा।
मंडी के गणई में संदिग्ध हालात में वानिकी छात्र की मौत, किराये के कमरे में मिला शव
हिमाचल के मंडी जिले की ग्राम पंचायत गणई में किराये के कमरे में रह रहे वानिकी के अंतिम वर्ष के 25 वर्षीय छात्र देवन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जुड़वां बहन से आखिरी बातचीत के बाद महिला ने दी जान, धर्मशाला में घरेलू कलह की दर्दनाक दास्तां
धर्मशाला के दाड़ी में जल शक्ति विभाग में आउटसोर्स पर तैनात महिला ने घरेलू कलह और पति व सास की कथित प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। पुलिस ने BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।