उपनाम: हवाई यात्रा
सुपरसोनिक उड़ानों का युग फिर होगा शुरू, अमेरिका 53 साल पुराना बैन हटाने की कर रहा तैयारी
अमेरिका अब जमीन के ऊपर सुपरसोनिक उड़ानों पर लगी 53 साल पुरानी पाबंदी को खत्म करने की योजना बना रहा है। नासा के X-59 विमान की शांतिपूर्ण तकनीक ने इस दिशा में नए रास्ते खोल दिए हैं, जिससे भविष्य में तेज रफ्तार हवाई यात्रा की उम्मीद बढ़ गई है।
उदयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के बीच शुरू होगी सीधी हवाई सेवा, 15 अक्टूबर से उड़ान भरेंगे विमान
उदयपुर वासियों के लिए हवाई सफर और भी सुगम होने वाला है, क्योंकि अकासा एयर ने मुंबई और बेंगलुरु के लिए नई सीधी उड़ानों की घोषणा की है।
हवाई यात्रियों को लग सकता है बड़ा झटका, विमान टिकट 25 प्रतिशत तक महंगे होने के आसार
ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मैकिंजी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण विमान टिकटों के दाम में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।
हवाई सफर में फ्लाइट मोड ऑन करना क्यों है जरूरी, क्या फोन खुला छोड़ने से हो सकता है हादसा?
विमान में सफर के दौरान मोबाइल को फ्लाइट मोड पर डालने का निर्देश दिया जाता है, लेकिन इसके पीछे की तकनीकी वजह क्या है और क्या फोन न बंद करने से सच में बड़ा खतरा हो सकता है, जानिए यहाँ।
नवी मुंबई से अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खोली टिकट बुकिंग, 15 जुलाई से शुरू होगी सेवा
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबू धाबी के बीच सीधी उड़ान सेवा के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नई सेवा 15 जुलाई से यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।
35 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर गिरी बिजली, दो हिस्सों में बंट गया प्लेन
हवा में 35000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे एक विमान पर अचानक बिजली गिरी, जिससे प्लेन के दो टुकड़े हो गए। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने उड़ान के दौरान आसमानी बिजली के खतरे को एक बार फिर सामने ला दिया है।
लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान, जानें किराया और सफर का समय
लखनऊ और नोएडा के बीच 1 जुलाई से इंडिगो की सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है। जानिए फ्लाइट की टाइमिंग, सफर में लगने वाला समय और दोनों दिशाओं का किराया।
विमान के पंख पर जमा हुआ मधुमक्खियों का झुंड, पायलट के कदम से हैरान रह गए यात्री
एक विमान के पंख पर अचानक मधुमक्खियों ने डेरा जमा लिया, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ भरा कदम उठाया। यह नजारा देखकर यात्रियों के मुंह से बेसाख्ता निकल पड़ा- ओह माय गॉड।
जयपुर में 24 घंटे इंटरनेट ठप! फ्लाइट है तो यह खबर जरूर पढ़ें, वरना एयरपोर्ट पर अटक सकते हैं
जयपुर में 8 जून की रात से 9 जून की रात तक 24 घंटे मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाएं बंद रहेंगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को ऑनलाइन चेक-इन और कैब बुकिंग बाधित होने की चेतावनी देते हुए पहले से तैयारी करने की सलाह दी है।
IGI एयरपोर्ट का तीसरा रनवे सितंबर तक रहेगा बंद, जानें यात्रियों और उड़ानों पर क्या होगा असर
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट का तीसरा रनवे मरम्मत और आधुनिकीकरण के चलते सितंबर तक बंद रह सकता है। पहले इसे जुलाई तक खोलने की योजना थी, लेकिन अब सभी जरूरी काम एक साथ निपटाने का फैसला लिया गया है।