उपनाम: हथियार तस्करी
फाजिल्का: पाकिस्तान का ड्रोन भारतीय सीमा में ढेर, हथियारों की बड़ी खेप बरामद
पंजाब के फाजिल्का में पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है, जिसके साथ चीन निर्मित पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।
तरनतारन में आईएसआई की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन के जरिए मंगवाए गए हथियारों का जखीरा बरामद
पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बीएसएफ के साझा ऑपरेशन में मनजीत सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से विदेशी पिस्तौल और आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। इस पूरी तस्करी के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने के संकेत मिले हैं।
दिल्ली पुलिस का बड़ा प्रहार: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 8 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इस ऑपरेशन में सरगना समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियारों के तस्करों का गिरोह बेनकाब, तीन आरोपी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक खतरनाक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों की खेप जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI हैंडलर के इशारे पर थानों और धार्मिक स्थलों की रेकी करने वाले 4 संदिग्ध गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी और हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे।
हथियार तस्करी मामले में रिहाई का आदेश, फिर भी जेल में ही रहेगा गैंगस्टर काला जठेड़ी
पटियाला हाउस कोर्ट ने हथियार तस्करी से जुड़े एक केस में काला जठेड़ी के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिलने पर रिहाई के आदेश दिए, लेकिन कई अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी होने के कारण वह न्यायिक हिरासत में ही रहेगा।
एक कमरे में चल रही थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, 10 कट्टे और बनाने का सामान बरामद
मध्य प्रदेश के भिण्ड में पुलिस ने एक खाली मकान में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। मौके से 10 कट्टे, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं।
पंजाब चुनाव से पहले ड्रोन से नशे और हथियारों की तस्करी बनी बड़ी चुनौती, सामने आया चीन-तुर्की कनेक्शन
पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी तेजी से बढ़ी है। एजेंसियों को आशंका है कि अब सैटेलाइट इंटरनेट से चलने वाले अत्याधुनिक ड्रोन इस्तेमाल हो रहे हैं।
बारामूला में विदेशी पिस्तौलों का जखीरा जब्त, तस्करी नेटवर्क की परतें खुलीं
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में तुर्की और चीन में बनी पिस्तौलें, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एक संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।