उपनाम: हत्या
हमीरपुर के नादौन में मात्र 3 हजार रुपये के विवाद में टाइल मिस्त्री की हत्या, फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; एक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित नादौन में महज 3000 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में टाइल मिस्त्री दिग्विजय उर्फ गांगुली की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।
फरीदाबाद में रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, फोन टूटने पर दोस्त ने पहाड़ से धक्का देकर की हत्या
हरियाणा के फरीदाबाद में रील बनाते समय फोन टूटने पर हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की पहाड़ से धक्का देकर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
हिंगोली: इंडियन ऑयल के मैनेजर की चाकू गोदकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार; हरदीप सिंह पुरी ने जताया दुख
महाराष्ट्र के हिंगोली में ड्यूटी के दौरान इंडियन ऑयल के मैनेजर महेश शेलके की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरदासपुर: ब्रेकअप के बाद लड़की ने 9 गुंडों को दी थी सुपारी, प्रेमी की जान लेकर खत्म हुआ मामला
पंजाब के गुरदासपुर में एक नाबालिग लड़की द्वारा अपने पूर्व प्रेमी को सबक सिखाने के लिए भाड़े के गुंडों को पैसे देने का मामला सामने आया है, जिसमें युवक की मौत हो गई।
पुणे: जायदाद विवाद में दादा पर पोते की हत्या का आरोप, राइफल की गोली से गई 33 साल के युवक की जान
महाराष्ट्र के लोणावला में 33 वर्षीय युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने 83 वर्षीय दादा पर प्रॉपर्टी विवाद के चलते पोते की गोली मारकर हत्या करने का आरोप दर्ज किया है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में सनसनी, हैड कॉंस्टेबल की गोली मारकर हत्या, बेटे पर लगा आरोप
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शुक्रवार की सुबह पुलिस विभाग के एक हैड कॉंस्टेबल की उनके घर के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी के तौर पर मृतक के बेटे को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
मधेपुरा: मछली पकड़ने गई महिला की देवर ने चाकू से गोदकर की हत्या, चार साल पुराना था प्रेम प्रसंग
बिहार के मधेपुरा में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां बैंगा नदी के किनारे एक महिला की उसी के देवर ने चाकू मारकर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के कालकाजी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक की बहन ने स्थानीय लोगों पर झगड़े के दौरान पीट-पीटकर भाई की जान लेने का आरोप लगाया है।
दिल्ली: सब्जी बनाने की मामूली बात पर पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, सामने खड़े होकर रोते रहे बच्चे
राजधानी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का खौफनाक अंत हुआ। सब्जी पकाने को लेकर शुरू हुई बहस में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर जान ले ली, जबकि घर के भीतर मौजूद तीनों बच्चे बिलखते रहे।
अमरेली में खौफनाक वारदात: पिता ने पहले बेटी को मारा, फिर सजाया कमरा और फ्रिज में छिपा दी लाश
गुजरात के अमरेली में एक पिता ने अपनी पांच साल की बेटी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। आरोपी पिता ने घर को किसी उत्सव की तरह सजाया था और बेटी की मौत के बाद उसके शव को फ्रिज में रख दिया था।
ओडिशा: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की निर्मम हत्या, परिजनों ने घर के आंगन में शव को पेट्रोल डालकर फूंका
ओडिशा के देवगढ़ में एक युवक की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के परिवार पर युवक को मारकर शव जलाने का आरोप है।
बिहार के बगहा में पानी को लेकर खूनी संघर्ष: फरसा के हमले में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
बगहा के रामनगर इलाके में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद एक शख्स की जान चली गई।
मुंबई में खौफनाक वारदात: बैग छूने के मामूली विवाद पर युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
मुंबई के गोरेगांव में बिना अनुमति के कपड़ों का बैग लेने पर हुए झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया, जहां एक व्यक्ति ने युवक के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर उसकी जान ले ली।
गुवाहाटी में पत्नी की बर्बर हत्या: पति ने सिर काटकर फ्रिज में छिपाया, फिर खुद जाकर पुलिस के सामने किया सरेंडर
गुवाहाटी के बेल्टोला इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपा दिए। आरोपी पति ने पुलिस के समक्ष जुर्म कबूल कर लिया है और कहा कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया।
ओडिशा: सुभद्रा योजना की राशि शराब पर उड़ाना चाहता था पति, पत्नी ने विरोध किया तो ले ली जान
जगतसिंहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां सरकारी योजना के पैसे को लेकर हुए झगड़े में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।