उपनाम: एसटीएफ कार्रवाई
दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया गैंगस्टर गौरव गडोली, हरियाणा पुलिस ने विदेश से खींचकर दबोचा
हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने कौशल-बंबीहा गिरोह के सक्रिय सदस्य गौरव गडोली को यूएई से प्रत्यर्पित कराकर गिरफ्तार किया है। वह फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भागा था और विदेश से रंगदारी, हत्या के प्रयास और गिरोह के वित्तीय नेटवर्क को संभालने का काम करता था।
भोपाल कफ सिरप मामला: मुख्य आरोपी राहुल कुशवाहा के पिता को कोर्ट से झटका, बैंक खाता अनफ्रीज करने की याचिका खारिज
भोपाल के बहुचर्चित नकली कफ सिरप कांड में विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी राहुल कुशवाहा के पिता की बैंक खाता अनफ्रीज करने की अर्जी खारिज कर दी है। जांच में सामने आया है कि इन खातों का इस्तेमाल अवैध धंधे की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा था।
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: बिहार में बड़ी कार्रवाई, हाजीपुर के साइबर कैफे में छापेमारी के बाद तीन लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने बिहार के हाजीपुर में छापेमारी कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
अवैध कफ सिरप के लिए खड़ी की डमी फर्म, फर्जीवाड़े से लिया लाइसेंस, STF के हत्थे चढ़ा आरोपी
भोपाल में अवैध कफ सिरप मामले में एसटीएफ ने डमी फर्म के प्रोपराइटर बालकिशन प्रजापति को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी तरीके से ड्रग लाइसेंस हासिल कर एक साल से कारोबार चलाया। आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।