उपनाम: एकतरफा प्यार
कर्नाटक में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत: बस से उतारकर युवती की चाकू मारकर हत्या
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने चलती बस में युवती का पीछा किया और फिर बस स्टैंड पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली।
राउरकेला: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती के घर में लगाई आग, 40 फीसदी झुलसी पीड़िता
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक युवती को शादी का प्रस्ताव ठुकराना भारी पड़ गया, जहां एक सिरफिरे युवक ने घर में पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।
एकतरफा प्रेम में जुनूनी नाबालिग ने छत पर सो रही किशोरी के सिर में दागी गोली, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल एक नाबालिग ने गांव की किशोरी के सिर में गोली मार दी। समय पर इलाज और सफल सर्जरी से युवती की जान बच गई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने नाबालिग पर बरसाई कुल्हाड़ी, गले में फंदा डाल छत से लटकाया; आए 60 टांके
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एकतरफा आशिक ने एक नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसके गले में फंदा बांधकर छत से लटका दिया और 12 फीट नीचे पटक दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को 60 टांके आए और उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।