उपनाम: छत्तीसगढ़ अपराध
शराब के पैसों के लिए कांग्रेस भवन से उड़ाईं 70 से ज्यादा टोटियां, वॉशरूम के फर्श पर लिख गए 'I LOVE YOU'
अंबिकापुर में चोरों ने कांग्रेस भवन से 70 से ज्यादा नल की टोटियां चुराकर सस्ते दाम में बेच दीं और शराब के पैसे जुटाए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
ऑपरेशन आघात में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, करीब 300 किलो गांजा सहित तीन अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत लैलूंगा क्षेत्र में घेराबंदी कर करीब 300 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये आंकी गई है।
नई बिल्डिंग के तार कटर से काटकर जलाते थे चोर, तांबा निकालकर बेचते थे, चौकीदार की सतर्कता से पकड़े गए
जांजगीर-चांपा के चांपा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीन मुख्य आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि गिरोह में दो नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई है।
तलाक से इनकार बना मौत की वजह! करंट लगाकर पति की हत्या, एक साल बाद पर्दाफाश
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पिछले साल संदिग्ध हालत में मिले मुकेश विश्वास की मौत असल में सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।