उपनाम: चंडीगढ़ पुलिस
चंडीगढ़ में खौफनाक वारदात: क्लब के बाहर पार्किंग विवाद में मर्सिडीज से दो युवकों को रौंदा, बैक गियर में भी ऊपर से दौड़ाई कार; आरोपी रईसजादा गिरफ्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में मामूली पार्किंग विवाद के बाद एक 21 वर्षीय रईसजादे ने अपनी मर्सिडीज कार से दो युवकों को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है।
जानकी दास हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमित कुमार चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में, जिगाना पिस्टल की तलाश जारी
चंडीगढ़ के हाई-प्रोफाइल जानकी दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमित कुमार को पुलिस ने जम्मू से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हुई विदेशी पिस्टल और साजिश के बाकी पहलुओं की जांच कर रही है।
चंडीगढ़ हत्याकांड: कैसे पुलिस ने 2000 सीसीटीवी और इंस्टाग्राम के जरिए दबोचा जानकी दास के कातिलों को
हिमाचल प्रदेश की महिला प्रधान के पति जानकी दास की चंडीगढ़ में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस पूरी वारदात में शामिल तीनों शूटर्स और मुख्य साजिशकर्ता का पता पुलिस ने डिजिटल सर्विलांस और तकनीक के दम पर लगाया।
चंडीगढ़ हत्याकांड: जम्मू-कश्मीर से पहुंचे थे हत्यारे, पुलिस को चकमा देने की थी पूरी प्लानिंग, जानें वारदात की हर कड़ी
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है, जो जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दिया और पकड़े जाने से बचने के लिए कई ब...
स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी देने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, ऐसे फंसा जाल में
चंडीगढ़ पुलिस ने स्कूलों और पंजाब सिविल सचिवालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 30 वर्षीय सौरव बिस्वास को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का नागरिक बताया जा रहा है और पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आया था।
चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड: जानकी दास के तीन हमलावर शूटरों की पहचान, जम्मू-कश्मीर से जुड़े तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या करने वाले शूटरों की पुलिस ने पहचान कर ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपी जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।