उपनाम: बिहार क्राइम
खगौल में बड़ी चोरी: नगर परिषद अध्यक्ष के घर के बाहर से 'बिहार सरकार' बोर्ड लगी स्कॉर्पियो उड़ा ले गए बदमाश
बिहार के खगौल में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए नगर परिषद अध्यक्ष के आवास के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी कर ली। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुजफ्फरपुर में भांजी की शादी में मामा की हत्या का सच आया सामने, डीजे संचालक निकला कातिल
बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी समारोह के दौरान हुई रंजीत सहनी की मौत को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह मामला हर्ष फायरिंग का नहीं, बल्कि डीजे संचालक के साथ हुए विवाद के बाद की गई सुनियोजित हत्या का निकला।
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पुलिस की जांच पर परिवार को नहीं भरोसा, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिजन
भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में 9 दिन बाद भी परिजनों का आक्रोश बरकरार है। परिवार ने पुलिसिया जांच पर सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
मुंगेर के पॉश इलाके में सरकारी दफ्तर से बड़ी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
बिहार के मुंगेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास स्थित सरकारी दफ्तर में चोरों ने बड़ी सेंधमारी की है। चोर सीसीटीवी को चकमा देकर कीमती सामान उड़ा ले गए, जिससे इलाके की सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है।
हाजीपुर में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बिहार के हाजीपुर में एक 32 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक के परिवार ने इसे हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मधुबनी: पार्षद के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, SHO समेत दो जवान जख्मी
बिहार के मधुबनी में एक छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सुपौल में पति की दूसरी शादी से परेशान महिला बेटे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी
बिहार के सुपौल जिले में एक महिला ने अपने पति द्वारा दूसरी शादी करने के विरोध में 9 वर्षीय बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़कर न्याय की गुहार लगाई। करीब 7 घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन के आश्वासन पर वह नीचे उतरी।
बिहार में बेखौफ अपराधी: हाजीपुर में मोबाइल शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
वैशाली जिले के हाजीपुर में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि दुकान मालिक सुरक्षित बच गया और अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
मुजफ्फरपुर में मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी अमित सिंह घायल
मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में भटौलिया पुल के पास देर रात पुलिस और हत्या के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी और उसे हिरासत में ले लिया गया।
पटना से अगवा सौरव सुमन को पुलिस ने 100 किलोमीटर दूर गयाजी से छुड़ाया, तीन अपराधी गिरफ्तार
पटना से किडनैप किए गए कारोबारी सौरव सुमन को पुलिस ने 100 किलोमीटर दूर गयाजी से सकुशल बरामद कर लिया। रुपयों के लेन-देन के विवाद में हुए इस अपहरण के मामले में तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है।
मुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, घर से सिर्फ 50 मीटर दूर वारदात
मुजफ्फरपुर के माधोपुर हाट में दुकान बंद कर लौट रहे ज्वेलरी कारोबारी दीपक कुमार साह को घर से महज 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने पत्नी के सामने तीन गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस लूट समेत कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
NEET का नकली प्रश्नपत्र टेलीग्राम पर बेच रहा था गिरोह, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा
मुजफ्फरपुर में NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र टेलीग्राम के जरिए बेचकर छात्रों और अभिभावकों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
दरभंगा में यामाहा शोरूम के भीतर कर्मचारी की निर्मम हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई दरिंदगी, आरोपी के एनकाउंटर की उठी मांग
दरभंगा की एक यामाहा एजेंसी में काम कर रहे कर्मचारी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।
पटना के मसौढ़ी में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी जख्मी
पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। दोनों का इलाज पटना एम्स में जारी है, जबकि फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
शादी के लिए गहने खरीदने पहुंची थीं महिला, तभी ज्वेलरी दुकान में घुसे हथियारबंद बदमाश; मच गई अफरा-तफरी
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पिटाई कर दी।