उपनाम: बिहार अपराध
बिहार: जदयू सांसद अजय मंडल के दफ्तर में सेंधमारी, चोर सीसीटीवी डीवीआर और अहम कागजात ले उड़े
भागलपुर में जदयू सांसद अजय कुमार मंडल के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने सीसीटीवी का डीवीआर, कंप्यूटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। चोरी में बॉडीगार्ड की पिस्टल भी गायब है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एक दिन के लिए खुला माइक्रो फाइनेंस का दफ्तर, सैकड़ों लोगों से लाखों ठगकर रातोंरात फरार हुए जालसाज
पूर्णिया में एक कथित माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने महज एक दिन के लिए कार्यालय खोलकर 300 से अधिक लोगों से पैसे जमा कराए और उसी शाम सामान समेटकर गायब हो गई। दर्जनों महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटना एम्स में शर्मनाक वारदात: महिलाकर्मी और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, अधिकारी गिरफ्तार
पटना एम्स में एक महिलाकर्मी और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि संस्थान का ही एक अधिकारी करीब 2 साल से महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
कानून के पहरेदार ही महफूज नहीं: बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को सड़क पर रोककर लात-घूंसों से पीटा
बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार को बदमाशों ने बीच सड़क रोककर बेरहमी से पीट दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गोपालगंज: इकलौती बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप, सालभर पहले हुई थी विदाई और अब उठी अर्थी
गोपालगंज के कुबरही गांव में नवविवाहिता नंदनी देवी की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।