उपनाम: भिंड समाचार
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को परोसे कीड़े लगे लड्डू, बीमार हुए मासूम, शिकायत करने पर पिता को पुलिस ने पीटा
मध्य प्रदेश के भिंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक सरकारी स्कूल में खराब लड्डू खाने से बच्चे बीमार हो गए, और जब एक पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उसे ही प्रताड़ित किया गया।
मध्य प्रदेश के भिंड में खूनी खेल, खेत जोतने के विवाद में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या
भिंड जिले के गोहद इलाके में जमीन विवाद के चलते पूर्व सरपंच की उनके ही रिश्तेदारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिंड में मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई: गोहद तहसीलदार की गाड़ी से उतरवाया हूटर, लगाया 10 हजार का जुर्माना
मध्य प्रदेश के भिंड में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत गोहद तहसीलदार की गाड़ी से हूटर हटवाया गया और 38 वाहनों से कुल 70,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अफसरों पर भड़कीं भाजपा सांसद संध्या राय, पूछा- बड़े प्रोजेक्ट के शुभारंभ की सूचना मुझे क्यों नहीं, क्या यह प्रोटोकॉल से बाहर है?
भिंड कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा समिति की बैठक में सांसद संध्या राय ने विकास कार्यों की अनदेखी और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर लताड़ा।
भिंड में MSP पर गेहूं खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जमीन पर रजिस्ट्रेशन करवाकर बेची फसल
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सरकारी खरीद केंद्रों पर बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा हुआ है, जहां फर्जी किसानों ने दूसरों की जमीन के दस्तावेज लगाकर फसल बेच दी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।