उपनाम: अपराध
राजनांदगांव रिसॉर्ट केस: जन्मदिन की पार्टी बनी मौत का जाल, युवती के साथ दरिंदगी के बाद तीन गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक रिसॉर्ट के अंदर युवती के साथ दुष्कर्म और उसकी संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिसॉर्ट संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
बिहार के कटिहार में मोहर्रम से पहले साजिश का भंडाफोड़, कोल्ड ड्रिंक के कैरेट में मिले 5 देसी बम
कटिहार जिले के मधुरा गांव में एक किराना दुकान के अंदर कोल्ड ड्रिंक के कैरेट में पांच बम मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला और NEET परीक्षा में मुन्नाभाई का खेल
राम मंदिर में दान की चोरी पर SIT की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है, वहीं दूसरी ओर NEET परीक्षा में मुन्नाभाई बनकर बैठे MBBS छात्रों का भंडाफोड़ हुआ है।
सोनीपत में लापरवाही का बड़ा मामला: 7 महीने के मासूम की संदिग्ध मौत, क्लीनिक छोड़ फरार हुआ डॉक्टर
हरियाणा के सोनीपत में भीषण गर्मी के बीच 7 महीने के बच्चे की मौत ने सबको झकझोर दिया है। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत दवा देने का गंभीर आरोप लगाया है।
क्रिकेट पिच से अपराध की दुनिया तक: पूर्व रणजी खिलाड़ी सतपाल का एनकाउंटर में खात्मा
पंजाब के पूर्व रणजी क्रिकेटर और कुख्यात अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुजफ्फरनगर में एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है। सतपाल पर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर हमला करने सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।
नागौर में ठगी का अजीब मामला: पेंशन सत्यापन के नाम पर महिला ने बुजुर्ग विधवा से उतरवाए गहने
राजस्थान के परबतसर बस स्टैंड पर एक अज्ञात महिला ने बुजुर्ग विधवा को पेंशन सत्यापन का झांसा दिया और उनके गहने लेकर फरार हो गई।
ग्वालियर: कॉलेज में महिला टीचर से हैवानियत, प्रिंसिपल पर लगे गंभीर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला शिक्षिका के साथ प्रभारी प्राचार्य द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि प्रिंसिपल ने न केवल उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया, बल्कि उनके कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की।
बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी की नृशंस हत्या, बैरक में सो रहे बंदी का सिर कुचला
छत्तीसगढ़ की बिलासपुर सेंट्रल जेल में एक बंदी ने साथी कैदी की नाली के कंक्रीट स्लैब से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
गुरदासपुर में खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक ने चाची, चचेरे भाई और दोस्त को मार डाला, फिर खुद की जान ली
पंजाब के गुरदासपुर में हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते अपने परिवार के दो सदस्यों और बीच-बचाव करने आए दोस्त की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
डूंगरपुर: दुल्हन की विदाई के दौरान बवाल, बदमाशों ने बारात रोकी और चाचा के तोड़े दांत
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। विदाई के समय बारात का रास्ता रोकने का विरोध करने पर बदमाशों ने दुल्हन के चाचा पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनके 6 दांत टूट गए।
छत्तीसगढ़: सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाले दरिंदे पिता को उम्रकैद, अदालत ने सुनाई आखिरी सांस तक जेल की सजा
बिलासपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने एक सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाले पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी पर सात लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
हिसार: टोल मैनेजर को स्कॉर्पियो से कुचला, टोल छूट मांगने पर हुआ था विवाद
हरियाणा के हिसार में टोल शुल्क में छूट मांगने के दौरान हुए विवाद में टोल मैनेजर की कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और बाकी की तलाश जारी है।
बिहार: हैवान पिता ने पत्नी और 3 बच्चों को नहर में फेंका, मासूमों की मौत से मचा कोहराम
पश्चिम चंपारण में एक पिता पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप लगा है। इस हृदयविदारक घटना में तीनों बच्चों की जान चली गई, जबकि पत्नी ने तैरकर अपनी जान बचाई।
बिहार के समस्तीपुर में रिश्तों की शर्मनाक तस्वीर: चचेरे भाई-बहन को पंचायत ने दी तालिबानी सजा
बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के चचेरे भाई-बहन के प्रेम विवाह पर पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है। प्रेमी जोड़े का सिर मुंडवाकर और मुंह काला कर उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया गया।
हरदोई: मां की तेरहवीं का खाना फेंकने गई युवती को युवक ने तालाब के पास ले जाकर किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। मां की तेरहवीं का बचा हुआ खाना फेंकने निकली युवती को एक युवक जबरन खींच ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।