उपनाम: अनोखी चोरी
हनुमान जी के चरणों में सिर झुकाया और फिर तोड़ दिया मंदिर का ताला, चोरी हुए महज 170 रुपये
मुंबई के मीरा रोड स्थित एक हनुमान मंदिर में चोरी की अजीबोगरीब वारदात सामने आई है, जहां चोर ने दर्शन करने के बाद दानपेटी पर हाथ साफ किया। वहीं, दूसरी घटना में वाशिम के एक अस्पताल से पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बाइक चोरी का मामला सामने आया है।
केरल: महाराजा कॉलेज के हॉस्टल से बेड चुराने पहुंचा पूर्व छात्र, ऑनलाइन बुक की थी गाड़ी; वार्डन की सतर्कता से खुला राज
केरल के कोच्चि में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां महाराजा कॉलेज के एक पूर्व छात्र को हॉस्टल से आठ बेड चुराने की कोशिश के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
हजारीबाग में मियाज़ाकी आम की चोरी: बगीचे से गायब हुए 5 आम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 लाख रुपये
झारखंड के हजारीबाग में दुनिया के सबसे महंगे माने जाने वाले मियाज़ाकी आमों की चोरी का मामला सामने आया है। किसान के बगीचे से पांच फल चोरी होने से हड़कंप मच गया है, जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
शराब के पैसों के लिए कांग्रेस भवन से उड़ाईं 70 से ज्यादा टोटियां, वॉशरूम के फर्श पर लिख गए 'I LOVE YOU'
अंबिकापुर में चोरों ने कांग्रेस भवन से 70 से ज्यादा नल की टोटियां चुराकर सस्ते दाम में बेच दीं और शराब के पैसे जुटाए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।