उपनाम: अग्निकांड
रोहतक के डी-पार्क बाजार में जूतों के शोरूम में AC ब्लास्ट से लगी आग, 10 से 12 दुकानें जलीं; तीन की मौत
रोहतक के डी-पार्क मार्केट में मंगलवार दोपहर एक जूतों के तीन मंजिला शोरूम में एसी कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में करीब 10 से 12 दुकानें आ गईं। हादसे में तीन लोगों के जले शव बरामद हुए हैं।
बेगूसराय सदर अस्पताल के बच्चों के वार्ड में लगी आग, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा
बेगूसराय के सदर अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड के मीटिंग हॉल में सोमवार शाम अचानक आग लग गई, जिससे मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने पानी से आग पर काबू पाया और कोई हताहत नहीं हुआ।
नोएडा के सेक्टर-52 में मकान में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
नोएडा के सेक्टर-52 में एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
श्रीनगर के रैनावारी में देर रात भड़की भीषण आग, तीन मंजिला इमारत समेत कई घर चपेट में; दो लोग झुलसे
श्रीनगर के रैनावारी इलाके के कलवाल मोहल्ले में गुरुवार रात लगी भीषण आग ने कम से कम चार रिहायशी घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक फायर फाइटर और एक नागरिक घायल हो गए।
मिर्जापुर: शादी की सालगिरह की तैयारी के बीच रसोई में लगी आग, नकदी और सामान खाक
विंध्याचल धाम के पास एक घर में पनीर की सब्जी बनाते वक्त गैस पाइप लीक होने से भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 20 हजार रुपये नकद समेत गृहस्थी का सामान जल गया और एक व्यक्ति झुलस गया।
बागपत: चाय बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग, 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार के चार सदस्य झुलसे
बागपत के बड़ौत में देर रात चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके दादा-दादी, भाई और चाचा झुलस गए।
गुजरात: एसी फटा, घर में लगी भीषण आग; एलआईबी की महिला हेड कांस्टेबल की जलकर मौत
पाटन में एक फ्लैट के अंदर एसी में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें घर में अकेली मौजूद एलआईबी की हेड कांस्टेबल सुरेखाबेन चौधरी जिंदा जल गईं। एफएसएल टीम विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है।
फिरोजपुर: नामी रेस्टोरेंट में आग के दौरान जिंदा जला कर्मचारी, बुझाने के बाद दमकल को मिला शव, किसी ने फंसे होने की सूचना तक नहीं दी
पंजाब के फिरोजपुर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें तुलसी नाम का कर्मचारी अंदर फंसकर जिंदा जल गया। हैरानी की बात यह रही कि न किसी कर्मचारी और न ही होटल मालिक ने उसके अंदर फंसे होने की जानकारी दी।